
मुंबई क्राइम। मौरिस नोरोन्हा ने कल यानी गुरुवार (8 फरवरी) को फेसबुक लाइव पर शिवसेना यूबीटी के प्रमुख नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों के बीच काफी समय से मतभेद चल रहा था। मौरिस भाई के नाम से मशहूर नोरोन्हा एक पोकर खिलाड़ी थे, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान हजारों वंचित व्यक्तियों की सहायता की, जिसके बाद सकारात्मक प्रतिष्ठा हासिल की थी।
आपको बता दें कि मौरिस नोरोन्हा हाल ही में लॉस एंजिल्स से मुंबई लौटे थे। उन्होंने आगामी नगरसेवक चुनाव लड़ने का इरादा किया था। हालांकि, उनके इरादे को तब झटका लगा, जब एक प्रमुख शिवसेना यूबीटी नेता के बेटे अभिषेक घोसालकर ने उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया। इसके अलावा दोनों के बीच स्थिति और भी गंभीर हो गई थी, जब नोरोन्हा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था और उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। मौरिस नोरोन्हा को बाद में पता चला कि बलात्कार के मामले के पीछे अभिषेक घोसालकर का हाथ है। इसके बाद उन्होंने अभिषेक घोसालकर को मारने की योजना बनाई।
अभिषेक घोसालकर को लाइव वीडियो के दौरान मारी गोली
मौरिस नोरोन्हा ने प्लानिंग के तहत अभिषेक घोसालकर से मुलाकात की, जिस दौरान उन्होंने घोसालकर लाइव फेसबुक के वक्त कई बार गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मौरिस नोरोन्हा ने खुद को भी गोली से मार लिया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया। ये घटना गुरुवार (8 फरवरी) की शाम बोरीवली (पश्चिम) के उत्तरी उपनगर में आईसी कॉलोनी में हमलावर नोरोन्हा के कार्यालय में हुआ था।
वायरल वीडियो में घोसालकर को पेट और कंधे में गोली मारते दिखाया गया है। आपको बता दें कि अभिषेक घोषालकर मौरिस नोरोन्हा से बात करने और उनके मतभेदों को सुलझाने के लिए उनके कार्यालय गए थे। हालांकि, इस मामले में 2 FIR दर्ज की गई हैं, एक हत्या की और दूसरी आत्महत्या की। इस दुखद घटना की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपने हाथ में ले ली है।
मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
अभिषेक घोसालकर की कैमरे पर गोली मारकर हत्या करने के बाद मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मेहुल पारिख भी कथित तौर पर गोलीबारी के समय घटनास्थल पर था। लाइव के दौरान नोरोन्हा मेहुल पारिख का स्वागत करने के लिए उठता हैं। इसके तुरंत बाद गोलीबारी होती है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या पारिख ने कोई भूमिका निभाई थी या उन्हें गोलीबारी के बारे में पहले से जानकारी थी।
घोसालकर की हत्या ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिनों पहले एक बीजेपी विधायक को एकनाथ शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर गोली चलाते हुए कैमरे में कैद किया गया था। इस पर राज्य के पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि ऐसी घटनाओं से महाराष्ट्र की बदनामी हो रही है।
ये भी पढ़ें: Video: Facebook Live के दौरान शिवसेना नेता के बेटे की हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।