top world class cancer hospitals in India : भारत में कैंसर के इलाज के लिए कई बेहतरीन अस्पताल हैं जो विश्वस्तरीय इलाज कम खर्च में उपलब्ध कराते हैं। टाटा मेमोरियल से लेकर AIIMS तक, जानिए इन टॉप हॉस्पिटल्स के बारे में।
Top 5 कैंसर हॉस्पिटल जहां इलाज है World-Class, लेकिन खर्च नाम मात्र का
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। गंभीर हालत में वह हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इस मौके पर जानते हैं भारत में कैंसर के इलाज के लिए सबसे बेस्ट और सस्ते इलाज वाले अस्पताल कौन-कौन से हैं, जहां World-Class ट्रीटमेंट होता है।
27
भारत में कैंसर के बेस्ट हॉस्पिटल
भारत ने मेडिकल फील्ड में काफी प्रगति की है, यहां हर खतरनाक बीमारी का इलाज के लिए बेस्ट हॉस्पिटल हैं। वहीं कैंसर के लिए भी वैसे तो कई प्रसिद्ध अस्पताल हैं, लेकिन कुछ अस्पतालों को उनके उच्च गुणवत्ता वाले उपचार, अनुसंधान और विशेषज्ञता के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
37
1. टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई
कैंसर बीमारी के लिए अगर सबसे पहले किसी हॉस्पिटल का नाम आता है तो वह मुंबई का टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, है। जोभारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा कैंसर संस्थान है, जिसमें बेस्ट इलाज और वह भी कम खर्चे में होता है।
2. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली
दिल्ली का AIIMS वैसे तो इसमें सारी बीमारियों का इलाज होता है। लेकिन कैंसर के इलाज और अनुसंधान में सबसे आगे है। जहां मु्फ्त जैसा बेहतर इलाज मिलता है। जो अपने उन्नत उपचारों और अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध है।
57
3. राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र, दिल्ली
दिल्ली का राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल एशिया के अग्रणी कैंसर उपचार संस्थानों में से एक है। इतना ही नहीं बेहतर इलाज के लिए उसे भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑन्कोलॉजी अस्पताल का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
67
4. मैक्स हॉस्पिटल, दिल्ली
मैक्स हॉस्पिटल यह एक कैंसर का प्राइवेट हॉस्पिटल है। लेकिन इसमें इलाज ज्यादा महंगा नहीं है। मैक्स की गिनती भी अत्याधुनिक तकनीक, उच्च स्तर की विशेषज्ञता में होती है।
77
5. इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, दिल्ली
इंद्रप्रस्थ अपोलो एक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है, जो भारत में कैंसर के बेहतरीन इलाज के लिए जाना जाता है। इस संस्थान में सर्जिकल, रेडिएशन और मेडिकल ऑन्कोलॉजी के World-Class डॉक्टर हैं।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।