सोनिया गांधी के सामने रोने के दावे पर अशोक चव्हाण ने राहुल गांधी को दिया जवाब, बोले- मिला ही नहीं

Published : Mar 18, 2024, 03:35 PM ISTUpdated : Mar 18, 2024, 03:37 PM IST
Ashok Chavan

सार

राहुल गांधी ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के एक सीनियर नेता पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ने से पहले सोनिया गांधी के सामने रोए। इसपर पूर्व सीएम अशोक चव्हान ने कहा कि राहुल झूठ बोल रहे हैं। 

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को मुंबई में भाषण के दौरान दावा किया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण उनकी मां सोनिया गांधी के सामने रोए थे। इस बयान पर अशोक चव्हाण ने राहुल गांधी को जवाब दिया है।

अशोक चव्हाण कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। पिछले महीने उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने राहुल गांधी के उस दावे को खारिज किया है जिसमें राहुल ने कहा था, "महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़ दी और मेरी मां के सामने रोए"। चव्हाण ने कहा कि पार्टी छोड़ने से पहले उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की थी।

राहुल गांधी ने कहा था- राजा की जान EVM में है

मुंबई के शिवाजी पार्क में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर रविवार को राहुल गांधी ने कहा था, "हिन्दू धर्म एक शब्द है शक्ति। हम शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। सवाल है कि शक्ति क्या है? राजा की जान EVM में है। यह सही बात है। राजा की जान EVM और देश के सभी संस्थानों में है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग में है।"

राहुल गांधी का दावा महाराष्ट्र के सीनियर नेता सोनिया गांधी के सामने रोए

राहुल गांधी ने कहा था, "महाराष्ट्र के एक सीनियर नेता, मैं उनका नाम नहीं बताना चाहता, कांग्रेस छोड़ दी वह मेरी मां सोनिया जी के सामने रोए। उन्होंने कहा कि मुझे शर्म आती है कि मुझमें इस शक्ति से लड़ने की शक्ति नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता। हजारों लोगों को इसी तरह डराया गया है। शिवसेना और एनसीपी में इसी वजह से टूट हुई है।"

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: PM बोले- इंडी अलायंस की लड़ाई शक्ति के खिलाफ, माताओं-बहनों की रक्षा को जान की बाजी लगा दूंगा

अशोक चव्हान बोले- झूठ बोल रहे हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी के जवाब में चव्हान ने सोमवार को कहा, "राहुल गांधी ने किसी नेता का नाम नहीं बताया है, लेकिन अगर वह मेरे बारे में कुछ कहना चाहते हैं तो यह आधारहीन और तर्कहीन है। यह झूठ है कि मैं पार्टी छोड़ने से पहले सोनिया गांधी से मिला था। मैंने उनसे दिल्ली में मुलाकात नहीं की। राहुल गांधी जो बोल रहे हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है। यह सिर्फ राजनीतिक पैतरेबाजी है।"

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने कहा- यात्रा जरूर खत्म हुई, लेकिन लड़ाई अब शुरू हुई है

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज दिन भर बादल, कई इलाकों में झमाझम बारिश
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज बारिश की एंट्री! बोरीवली से कोलाबा तक मौसम ने बदला मिजाज