SpiceJet Flight: उड़ते विमान का अगला पहिया गायब, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Published : Sep 12, 2025, 05:16 PM ISTUpdated : Sep 12, 2025, 05:40 PM IST
Spicejet profit

सार

स्पाइसजेट के विमान Q400 का अगला पहिया उड़ान के दौरान गायब मिला। इसके चलते मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई। गनीमत रही कि विमान अपने पिछले पहियों के सहारे सुरक्षित रूप से जमीन पर उतर गया। 

SpiceJet Flight Front Wheel Missing: गुजरात के कांडला से मुंबई आ रहे स्पाइसजेट के विमान Q400 का एक अगला पहिया गायब मिला। विमान हवा में उड़ रहा था तभी पता चला कि इसका एक अगला पहिया नहीं है। इस विमान के नोज ने नीचे दो पहिए होते हैं। इनमें से एक गिरा था। 

विमान की गंभीर हालत देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रनवे के पास तैनात हो गईं। इस बीच राहत की बात रही है कि विमान अपने पिछले पहियों के सहारे उतरने में कामयाब रहा। बाकी का काम आगे बचे एक पहिये ने किया। इस घटना के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर शाम 5 बजे तक सभी उड़ानें स्थगित कर दी गईं।

कांडला से उड़ान भरते ही गिर गया था स्पाइसजेट के विमान का पहिया

स्पाइसजेट के बॉम्बार्डियर डीएचसी8-400 विमान के साथ अगला पहिया गायब होने की घटना घटी। TOI की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार दोपहर को 2.39 बजे विमान ने कांडला के रनवे 23 से उड़ान भरी। टेकऑफ के समय टावर कंट्रोलर ने देखा कि विमान से काले रंग का एक बड़ा सामान गिरा है। यह रनवे पर दाहिनी ओर गिरा और टायर की तरह लुढ़क गया। एक जीप में सवार होकर अधिकारी जांच के लिए गए तो देखा कि टायर धातु के छल्ले के साथ गिरा है।

बॉम्बार्डियर डीएचसी8-400 विमान में होते हैं 6 पहिये

बता दें कि बॉम्बार्डियर डीएचसी8-400 विमान में ट्राइसाइकिल लैंडिंग गियर सिस्टम है। इसमें नोज गियर पर दो पहिये और प्रत्येक मुख्य लैंडिंग गियर पर दो मुख्य पहिये होते हैं। इस तरह कुल छह पहिये होते हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

उड़ते विमान से पहिया गिरने पर स्पाइस जेट ने कही ये बात

घटना की पुष्टि करते हुए स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, 

12 सितंबर को कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से उतर गया। सुचारू लैंडिंग के बाद, विमान अपनी ताकत से टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए।

 

यह भी पढ़ें- मुंबई: गणेशोत्सव में बम धमकी देने वाला ज्योतिषी गिरफ्तार, 400 किलो RDX का दावा

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी