Published : Jul 04, 2023, 03:08 PM ISTUpdated : Jul 04, 2023, 03:09 PM IST
महाराष्ट्र के धुले में मंगलवार(4 जुलाई) को ब्रेक फेल होने के बाद एक कंटेनर ट्रक दो वाहनों को घसीटते हुए ले गया। इसके बाद सड़क किनारे एक ढाबे में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
धुले. महाराष्ट्र के धुले में मंगलवार(4 जुलाई) को ब्रेक फेल होने के बाद एक कंटेनर ट्रक दो वाहनों को घसीटते हुए ले गया। इसके बाद सड़क किनारे एक ढाबे में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।भीषण दुर्घटना दोपहर में पलासनेर गांव के पास हुई, जब जिले में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ड्राइवर ने स्टीयरिंग से कंट्रोल खो दिया।
27
ट्रक ने दो छोटे वाहनों को टक्कर मार दी, फिर नियंत्रण से बाहर हो गया और नेशनल हाइवे पर एक बस-स्टॉप के पास भोजनालय में जा घुसा। ट्रक से बचने लोग लोग इधर-उधर भागते दिखे।
37
यह दुर्घटना तब हुई, जब ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
47
घायलों को शिरपुर कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 28 लोगों के घायल होने की खबर है।
57
यह भीषण हादसा शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
67
इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कंटेनर कैसे अपने आगे चल रही एक कार को ढकेलते हुए होटल में जा घुसा।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।