MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US visa interview halt
Assam Crime
Montana family shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran tensions
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • Women Employees Scheme: मुंबई में महिलाओं के लिए नया वर्क-लाइफ बैलेंस मॉडल-क्या है खासियत?

Women Employees Scheme: मुंबई में महिलाओं के लिए नया वर्क-लाइफ बैलेंस मॉडल-क्या है खासियत?

Women Employee Scheme: क्या मुंबई की महिला सरकारी कर्मचारियों की जिंदगी बदलने वाली है? ‘जल्दी आओ, जल्दी जाओ’ फ्लेक्सी वर्किंग आवर्स स्कीम लॉन्च-अब 9:15-9:45 के बीच ऑफिस एंट्री! क्या इससे मुंबई लोकल रश आवर की भीड़ से सच में राहत मिलेगी?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 11 2026, 02:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Mumbai Women Employees Flexi Hours: मुंबई में रोज़ लाखों लोग लोकल ट्रेन से सफर करते हैं। सुबह और शाम के पीक आवर में ट्रेनों में इतनी भीड़ होती है कि सफर करना कई बार मुश्किल हो जाता है। खासकर महिलाओं के लिए यह सफर और भी चुनौतीपूर्ण बन जाता है। इसी समस्या को देखते हुए डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नई पहल की घोषणा की है, जिसे ‘जल्दी आओ, जल्दी जाओ’ फ्लेक्सी आवर्स स्कीम कहा जा रहा है।

इस योजना का उद्देश्य मुंबई की भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों के पीक आवर में यात्रा करने वाली महिलाओं को राहत देना है। यह नई व्यवस्था फिलहाल मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में काम करने वाली राज्य सरकार की महिला कर्मचारियों के लिए लागू की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : X

क्या है ‘जल्दी आओ, जल्दी जाओ’ फ्लेक्सी आवर्स स्कीम?

नई स्कीम के तहत महिला सरकारी कर्मचारी अब सुबह 9:15 बजे से 9:45 बजे के बीच ऑफिस में रिपोर्ट कर सकती हैं। यानी उन्हें ऑफिस आने के समय में 30 मिनट तक की लचीलापन (Flexibility) दी गई है। अगर कोई कर्मचारी 15 मिनट या 30 मिनट देर से आती है, तो उसे उतने ही मिनट पहले ऑफिस से निकलने की भी अनुमति होगी। हालांकि, इस सुविधा की अधिकतम सीमा 30 मिनट तय की गई है।सरकार का मानना है कि इस छोटे से बदलाव से महिलाओं को पीक आवर की भारी भीड़ से बचने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Related image1
Mumbai Airport Viral Video: मुंबई एयरपोर्ट के पास दिखा 7 फुट लंबा सांप, देखें वीडियो
Related image2
Pune Mumbai Road Crash News: पलभर में उजड़ गई दो जिंदगियां, हाईवे पर बड़ा हादसा
36
Image Credit : X

मुंबई लोकल की भीड़ से क्यों परेशान रहती हैं महिलाएं?

मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है और यहां की लाइफलाइन मानी जाती है लोकल ट्रेन। रोज़ाना लाखों लोग काम पर जाने के लिए इन्हीं ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं। लेकिन सुबह 8 से 10 बजे और शाम 6 से 8 बजे के बीच ट्रेनों में इतनी भीड़ होती है कि कई बार प्लेटफॉर्म पर चढ़ना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में महिला कर्मचारियों को अक्सर लंबा इंतजार करना पड़ता है या भीड़ में सफर करना पड़ता है।सरकार का मानना है कि अगर ऑफिस टाइमिंग में थोड़ा लचीलापन दिया जाए, तो महिलाएं पीक आवर से पहले या बाद में सफर कर सकती हैं।

46
Image Credit : X

क्या सभी परिस्थितियों में मिलेगी यह सुविधा?

सरकार ने यह भी साफ किया है कि यह सुविधा पूरी तरह से बिना शर्त नहीं है। जिन महिला कर्मचारियों को यह फ्लेक्सी टाइम ऑप्शन मिलेगा, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी ऑफिशियल जिम्मेदारियों पर कोई असर न पड़े। अगर किसी कर्मचारी को जरूरी काम जैसे-कोर्ट से जुड़ा मामला, लेजिस्लेटिव ड्यूटी और अर्जेंट ऑफिस असाइनमेंट के लिए रुकना पड़े, तो उन्हें प्रशासनिक जरूरत के अनुसार अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है।

56
Image Credit : X

क्या यह मॉडल पूरे देश में लागू हो सकता है?

वर्कप्लेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह स्कीम सफल रहती है, तो भविष्य में दूसरे राज्यों की सरकारें भी ऐसा मॉडल अपनाने पर विचार कर सकती हैं। इससे न सिर्फ महिलाओं को राहत मिलेगी, बल्कि ऑफिस में वर्क-लाइफ बैलेंस भी बेहतर हो सकता है। मुंबई जैसे बड़े शहरों में ट्रैफिक और भीड़भाड़ हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है। ऐसे में फ्लेक्सिबल ऑफिस टाइमिंग जैसे प्रयोग कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित हो सकते हैं।

66
Image Credit : X

क्या ‘फ्लेक्सी ऑफिस टाइमिंग’ से बदलेगा वर्क कल्चर?

‘जल्दी आओ, जल्दी जाओ’ स्कीम सिर्फ एक टाइमिंग बदलाव नहीं है, बल्कि यह सरकारी दफ्तरों में काम करने के तरीके को भी बदल सकता है। अगर यह प्रयोग सफल होता है, तो भविष्य में और भी नई नीतियां लागू हो सकती हैं जो कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाई जाएंगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
महाराष्ट्र समाचार
देवेंद्र फडणवीस

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
26 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें: रक्षाबंधन से पहले हत्यारा बन गया भाई, 2 सगी बहनों का किया कत्ल
Recommended image2
पुलिस की बर्बरता देख भावुक हुए चिराग पासवान, CM सम्राट के सामने रख दीं एक बड़ी मांग
Recommended image3
Eid Milad-un-Nabi: श्रीनगर में नमाज़..मुंबई में लंगर, देखें देशभर में ईद का जश्न
Recommended image4
Now Playing
Bengaluru: Yash की Toxic के लिए फैंस में दीवानगी, Theatre के बाहर दिखा ऐसा नजारा!
Recommended image5
Now Playing
Toxic Movie Screening: 'जबरदस्त' YASH की मूवी देखकर फैंस ने क्या कहा? Watch Fans Reactions
Related Stories
Recommended image1
Mumbai Airport Viral Video: मुंबई एयरपोर्ट के पास दिखा 7 फुट लंबा सांप, देखें वीडियो
Recommended image2
Pune Mumbai Road Crash News: पलभर में उजड़ गई दो जिंदगियां, हाईवे पर बड़ा हादसा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved