Khan Sir Coaching Attack : पटना में खान सर की कोचिंग केस में गिरफ्तार हुए तीनों आरोपी कौन?  खान सर की कोचिंग पर हमले का सच क्या है?  खान सर की कोचिंग पर  गिरफ्तारी के बाद सामने आएंगे बड़े राज? आखिर कौन निकला खान सर पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड?

Khan Sir Coaching Firing Case : पटना में मशहूर टीचर खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में बिहार पुलिस बड़ी कर्रवाई की है। मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस ने जिन तीन लोगों को अरेस्ट किया है उसमें ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद, साथ में उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरवहै।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं खान सर की कोचिंग पर हमला करने वाले?

पटना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल लेकर पहुंची है। जहां उनसे बारी-बारी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि तीनों अरेस्ट आरोपियों से टाउन DSP-1 राजेश रंजन से बात करें रहे हैं। बता दें कि खान सर ने भी अपनी कोचिंग पर हुए हमले का आरोप ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर और सहयोगियों पर लगाया था। बताया जा रहा कि जल्द ही तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है।

खान सर की कोचिंग पर क्यों हुआ हमला

बता दें कि खान सर कोचिंग के हमले के आरोप ने पुलिस ने जिस बिंदी कोचिंग के मालिक को गिरफ्तार किया है उसकी कोचिंग एकदम खान सर के बगल में है। बताया जाता है कि किसी ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड के ऊपर खान सर का पोस्टर लगा दिया गया था। इसके बाद यहां से विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हमले के बाद खान सर ने बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। मंगलवार रात पटना में मुसल्लहपुर हाट के पास एजुकेटर खान सर की कोचिंग के बाहर हुई गोलीबारी में एक सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खान सर ने कहा-मुझे अपने सीएम पर पूरा यकीन

  • पत्रकारों से बात करते हुए खान सर ने कहा, "हमें प्रशासन पर पूरा भरोसा है. हम सरकार से बस यही अपील करते हैं कि हमें सुरक्षा दी जाए। पुलिस ने जिस तरह से काम किया है... भरोसा बढ़ा है, और मुझे अपने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर पूरा यकीन है।
  • उन्होंने पटना के SSP कार्तिकेय के. शर्मा और पटना SP सिटी भानु प्रताप सिंह जैसे सीनियर पुलिस अधिकारियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने कल रात से लेकर आज सुबह तक लगातार सुरक्षा मुहैया कराई।

खान सर ने कहा यह घटना-बेहद शर्मनाक

  • खान सर ने कहा कि उनका मकसद सभी गरीब छात्रों को पढ़ाना है, लेकिन कुछ लोग इस प्रक्रिया में बाधा डालते हैं. उन्होंने कहा, "यह एक शर्मनाक हरकत है. मैं छात्रों से अपील करता हूं कि वे किसी भी लड़ाई-झगड़े में शामिल न हों."
  • वउन्होंने अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि पीड़ित पर बेरहमी से हमला किया गया। उन्होंने आगे बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और CCTV फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है।