डीके शिवकुमार के साथ कितने अन्य नेता मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं? किस नेता को कर्नाटक का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है? शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार ने किन वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की?
बेंगलुरु: डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, डीके शिवकुमार के साथ 13 और लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे। कहा जा रहा है कि पूर्व मंत्री जी. परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

डीके शिवकुमार कैबिनेट के नए मंत्रियों की लिस्ट
1- जी. परमेश्वर
2 - के.एच. मुनियप्पा
3 - के.जे. जॉर्ज
4 - एम.बी. पाटिल
5 - रामलिंगा रेड्डी
6 - सतीश जारकीहोली
7 - कृष्ण बायरेगौड़ा
8 - प्रियांक खड़गे
9 - यू.टी. खादर
10 - ईश्वर खंड्रे
11 - यतींद्र सिद्धारमैया
12 - बैरथी सुरेश
13 - शरणप्रकाश पाटिल
पहली लिस्ट में जगह नहीं बना पाए ये दिग्गज नेता
जमीर अहमद खान
एच के पाटिल
शिवराज तंगडगी
संतोष लाड
चेलुवरायस्वामी
दिनेश गुंडूराव
एच सी महादेवप्पा
एमसी सुधाकर
लक्ष्मी हेब्बालकर
एनएस बोसराजु
शिवानंद पाटिल
आर बी तिम्मापुर
शरण बसप्पा दर्शनापुर
मधु बंगारप्पा
आज सुबह से ही डीके शिवकुमार राज्य के बड़े राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने बीजेपी के बी.एस. येदियुरप्पा और जेडीएस के एच.डी. देवेगौड़ा से भी मुलाकात की। देवेगौड़ा से मुलाकात के बाद डीके शिवकुमार ने मीडिया से कहा, "मैंने बड़ों का आशीर्वाद लिया है और उन्हें कार्यक्रम के लिए न्योता दिया है।"
