महाराष्ट्र भूषण अवार्ड फंक्शन में मौत का Heat Storke: 11 लोगों ने गंवाई जान-120 अस्पताल में भर्ती, सीएम शिंदे ने जाना हाल

Published : Apr 16, 2023, 11:36 PM ISTUpdated : Apr 17, 2023, 09:41 AM IST
maharashtra bhusan

सार

रविवार को नवी मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में 11 लोगों की मौत हो गई और 120 से अधिक लोग गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो गए। महाराष्ट्र के CMO ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।

Maharashtra Bhusan award function: महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में रविवार को 11 लोगों की मौत हो गई। खुले मैदान में अत्यधिक गर्मी को लोग बर्दाश्त नहीं कर सके और हीट स्ट्रोक की वजह से जान गंवा बैठे। 120 लोग गर्मी संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हुए। समारोह का आयोजन बेहद गर्म मौसम में कर दिया गया था और खुले में बैठे होने की वजह से लोग गर्मी बर्दाश्त नहीं कर सके और तबीयत खराब होती गई। घायलों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचे थे। उन्होंने बीमार लोगों का हालचाल जाना।

बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना, पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा- एकनाथ शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को अस्पताल जाकर लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मरने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की। डॉक्टर्स ने बताया कि लू का मामला है। 

डिप्टी सीएम बोले-अस्पताल में भर्ती लोगों का सरकार कराएगी इलाज

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया कि सरकार गर्मी से संबंधित बीमारी से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए भुगतान करेगी। फडणवीस ने मराठी में ट्वीट किया कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। आज सुबह महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में भाग लेने वाले लोगों की लू लगने से मौत हो गई। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं।

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे थे कार्यक्रम में...सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय नारायण को किया सम्मानित

मुंबई में महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित महाराष्ट्र भूषण अवार्ड को देने के लिए गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे थे। सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय नारायण को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। नवीं मुंबई में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हजारों की संख्या में दत्तात्रेय नारायण के अनुयायी शामिल हुए। कई दिनों से आयोजन की तैयारियां चल रही थी। मैदान लोगों से खचाखच भरा हुआ था और कार्यक्रम को देखने के लिए उनके लिए ऑडियो और वीडियो सुविधाओं से सुसज्जित था। हालांकि, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था में कोई कमी नहीं थी। रविवार को मौसम बेहद रूखा था। यहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया था। कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे तक चला।

मौसम में हो रहा लगातार बदलाव, बढ़ रहा तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि देश के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। आईएमडी के अनुसार, 1901 में रिकॉर्ड-कीपिंग शुरू होने के बाद से भारत ने इस साल का फरवरी महीना सबसे गर्म दर्ज किया है। लेकिन सामान्य से अधिक बारिश ने मार्च में तापमान को नियंत्रित रखा। अप्रैल महीना में तापमान बढ़ रहा।

यह भी पढ़ें:

डीएमके फाइल्स पर छिड़ी रार: स्टालिन की पार्टी ने BJP अध्यक्ष अन्नामलाई को भेजा कानूनी नोटिस, माफी और 5 सौ करोड़ रुपये के हर्जाना की मांग

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल