महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: गोंदिया में बस पलटने से कम से कम 12 मौतें

Published : Nov 29, 2024, 03:43 PM ISTUpdated : Nov 29, 2024, 03:55 PM IST
accident news 02.jpg

सार

गोंदिया-अर्जुनी मार्ग पर भंडारा से गोंदिया जा रही बस पलटने से 12 लोगों की मौत। तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण हुआ हादसा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Big accident in Gondia: महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। भंडारा से गोंदिया जा रही एक बस एक्सीडेंट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। तेज स्पीड में चल रही बस पर से नियंत्रण खो जाने की वजह से यह एक्सीडेंट हुआ। अनियंत्रित बस पलट गई जिस वजह से काफी हताहत हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यह एक्सीडेंट गोंदिया जिले के गोंदिया-अर्जुनी मार्ग पर बिंद्रावण टोला गांव में हुआ। बस, नागपुर से गोंदिया जा रही थी। बस में करीब 30 लोग सवार हैं। हादसा शुक्रवार को दिन के करीब 12.30 की है।

मुआवजा का ऐलान

हादसा में मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपये मुआवजा का ऐलान राज्य सरकार ने किया है। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक संवेदना जताते हुए मुआवजा का ऐलान किया।

 

 

निवर्तमान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मृतक परिवारों के प्रति अपने शोक संवेदना प्रकट की है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

 

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य परिवहन की एक बस का गोंदिया जिले में एक्सीडेंट हुआ है। बस भंडारा डिपो से गोंदिया जा रही थी, तभी गोंदिया-अर्जुनी मार्ग पर बिंद्रावण टोला गांव के पास ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। कुछ ही दूर जाकर बस पलट गई। एक्सीडेंट के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। घायलों की सहायता के लिए पुलिस वैन, एम्बुलेंस और क्रेन लाया गया। उधर, एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:

संभल मस्जिद सर्वे रिपोर्ट पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, कहा-शांति जरूरी

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-MP तक बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक; जानें 7 राज्यों का मौसम
मनोज जरांगे ने फिर खोला मोर्चा, बोले- '58 लाख रिकॉर्ड कम नहीं होने दूंगा', 29 अगस्त से अनशन