Budget 2024 : महाराष्ट्र की महिलाओं को FREE में मिलेंगे गैस सिलेंडर और 1500 रुपए महीना

Published : Jun 28, 2024, 04:18 PM ISTUpdated : Jun 28, 2024, 07:10 PM IST
Budget

सार

महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के बजट में उन्हें कई बड़ी सौगात मिली है। जिसमे से खास 1500 रुपए महीना और गैस सिलेंडर की सौगात है।

मुंबई. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पंवार ने शुक्रवार को प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया। जिसमें महिलाओं को सबसे बड़ी सौगात देते हुए 1500 रुपए महीना देने की घोषणा की है। जिसके तहत 21 से 60 साल तक की महिलाओं को हर महीने पैसा दिया जाएगा। ये पैसा महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के तहत दी जाएगी।

जुलाई से शुरू होगी योजना

आपको बतादें कि साल 2024.25 के लिए अजित पवार ने शुक्रवार को राज्य का बजट पेश किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के तहत अक्टूबर में होने वाले चुनाव से पहले जुलाई माह में लागू की जाएगी। जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपए महीना दिया जाएगा।

तीन गैस सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त

महिलाओं को बजट में बड़ी सौगात देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर भी मुफ्त में दिये जाएंगे।

पाइंट टू पांइट जानिये बजट की खास बातें।

  • कपास और सोयाबीन की फसल के लिए सभी किसानों को 5000 रुपए प्रति हेक्टेयर बोनस मिलेगा।
  • दूध उत्पादक किसानों को 5 रुपए प्रति लीटर बोनस मिलेगा।
  • जानवरों से होने वाले हमले में मौत होने पर आर्थिक मदद 25 लाख रुपए मिलेंगे।
  • अन्न छात्र योजना के तहत सभी परिवारों को हर साल तीन मुफ्त सिलेंडर देंगे।

यह भी पढ़ें : अपर बर्थ गिरने से हुई रेल यात्री की मौत, आप भी हो जाएं सावधान

पेट्रोल डीजल पर टैक्स कम

डिप्टी सीएम अजित पवार ने महाराष्ट्र के मुंबई में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स भी कम करने की घोषणा की है। जिसके तहत मुंबई में डीजल पर 24 प्रतिशत टैक्स को कम कर 21 प्रतिशत किया जाएगा। वहीं पेट्रोल पर 26 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत किया जाएगा। इस प्रकार डीजल पर 2 रुपए और पेट्रोल में 65 पैसे प्रति लीटर दाम में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें : 5 दूल्हों के साथ एक दुल्हन ने मनाई सुहागरात, सबसे शॉकिंग बात तो आगे है...

 

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने