
Crocodile Walking On Road: इस वक्त देशभर के अलग-अलग राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इसकी वजह से लोगों को आग बरसाते गर्मी से राहत भी मिला है। बारिश के दौरान सड़कों पर जलजमाव दिखना आम बात है। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसी चीजें भी रोड पर दिख जाती है, जो काफी खतरनाक भी होती है। ऐसा की कुछ अजीबोगरीब नजारा महाराष्ट्र (Maharashtra) के रत्नागिरी (Ratnagiri) जिले की सड़कों पर देखने को मिला। जहां लोग उस समय हक्के-बक्के रह गए, जब उन्होंने भारी बारिश के बाद सड़क पर एक विशाल मगरमच्छ को घूमते देखा।
रत्नागिरी की सड़कों पर रात के वक्त मगरमच्छ को घूमते हुए देख कार में बैठे एक पैसेंजर ने वीडियो बना ली। वीडियो में साफ तौर पर मगरमच्छ बिना किसी डर भय के बिंदास होकर घूम रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ पास की शिव नदी से निकला होगा, जो कई मगरमच्छों का घर है। बता दें कि रत्नागिरी खारे पानी और घड़ियाल मगरमच्छों के अलावा, मगर मगरमच्छों के लिए जाना जाता है, जो भारत में तीन मगरमच्छ प्रजातियों में से एक है।
ये भी पढ़ें: मुंबई पुलिस की छत पर दौड़ रही थी मौत, 10 साल का बच्चा चढ़ा और निकल गए प्राण…
रत्नागिरी जिले जारी रहेगी बारिश
महाराष्ट्र की रत्नागिरी जिले के चिपलुन और अन्य स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण जिले की नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक रत्नागिरी जिले में 2 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी।
UP बुलंदशहर में दिखा था मगरमच्छ
बता दें कि उत्तर प्रदेश ( uttar pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में 29 मई को उस वक्त हड़कंप मच गया जब नरौरा के गंगा बैराज पर 10 फीट लंबा मगरमच्छ दिखा था। नहर से बाहर निकलने के बाद आस-पास घूमने लगा। ये डारवना नजारा देखकर आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई थी।
ये भी पढ़ें: Bulandshahr Crocodile: UP के इस शहर में सैर पर निकला 10 फीट लंबा मगरमच्छ, देखकर लोगों के बीच मचा हड़कंप, वीडियो वायरल
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।