उत्तर प्रदेश ( uttar pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नरौरा के गंगा बैराज पर बुधवार (29 मई) की सुबह 10 फीट लंबा मगरमच्छ नहर से बाहर आ गया।

UP Bulandshahr Crocodile: उत्तर प्रदेश ( uttar pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नरौरा के गंगा बैराज पर बुधवार (29 मई) की सुबह 10 फीट लंबा मगरमच्छ नहर से बाहर आ गया। वो नहर से बाहर आने के बाद आस-पास घूमने लगा। ये डारवना नजारा देखकर आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। विशालकाय मगरमच्छ को देखकर मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वो करें तो क्या करें। हालांकि, ऐसी स्थिति में भी बड़ी संख्या में लोग विशाल मगरमच्छ को देखने के लिए जुट गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

नरौरा गंगा घाट के पास से गुजरने वाली नहर से निकलने वाले मगरमच्छ लोगों की भीड़ देखकर डर गया और घबरा कर रेलिंग पर चढ़कर गंगा नदी में जाने की कोशिश करने लगा। हालांकि, वो लाख कोशिश करने के बाद भी रेलिंग पर चढ़ने पर असफल हो जाता है। ऐसा देखकर स्थानीय लोग वन विभाग की टीम को सूचित करते हैं। इस अजीबो-गरीब घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा वन विभाग की टीमों द्वारा किये जा रहे रेस्क्यू का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Azam Khan Convicted: आजम खां व बरकत अली डूंगरपुर के चौथे मामले में दोषी करार, कुछ समय में होगा सजा का एलान