कौन है वो शख्स जिसने अंबानी को धमकाया, अनंत की शादी में दी बम-ब्लास्ट की धमकी

Published : Jul 17, 2024, 06:50 PM ISTUpdated : Jul 18, 2024, 09:35 AM IST
Anant Ambani Radhika Merchant wedding

सार

मुंबई में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बम धमाके की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात के वडोदरा निवासी विरल शाह ने सोशल मीडिया पर धमकी दी थी, जिससे शादी में हड़कंप मच गया था।

मुंबई. (महाराष्ट). एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी सपन्न हो गई। इस वेडिंग में दुनिया की टॉप की हस्तियां यानि, राजनेता, बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारे शामिल हुए थे। हर तरफ इस हाईप्रोफाइल मैरिज की चर्चा रही। लेकिन इसी बीच किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके शादी में बम ब्लास्ट की धमकी दी थी। जिससे हडकंप मच गया था। अब मुंबई पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वडोदरा के विरल शाह ने दी अंबानी को धमकी

दरअसल, मंगलवार को मुंबई पुलिस ने गुजरात के वडोदरा से एक 32 वर्षीय इंजीनियर को गिरफ्तार किया है, जिसने अनंत अंबानी की शादी में बम ब्लास्ट की धमकी दी थी। इस आरोपी की पहचान विरल शाह के रूप में हुई है, जो कि मूल रूप से वडोदरा का निवासी बताया जाता है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर वडोदरा से मुंबई लगाया गया, जहां उससे पूछताछ होगी।

जानिए मुकेश अंबानी को क्या दी थी धमकी

एक तरफ जहां मुंबई के जियो सेंटर में 12 जुलाी को दुनियाभर की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। इसी दौरान आरोपी विरल शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा-मेरे मन में एक विचार है, अगर आज अंबानी की इस वेडिंग में बम धमाका हो जाए तो पूरी दुनिया में हड़कं मच जाएगा। वहीं अरबों-खरबों रूपए पानी में मिल जाएंगे। इस पोस्ट के बाद मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया और एयरपोर्ट से लेकर जियो सेंटर तक पुलिस-फोर्स की तगड़ी तैनाती कर दी गई।

अंबानी की शादी मे पहुंचे यह दो लोग गिरफ्तार

बता दें कि अनंत अंबानी की शादी में दो युवक बिना बुलाए शामिल हुए थे। दोनों आंध्र प्रदेश से आए थे, इसमें से एक यूट्यूबर और एक बिजनेसमैन था। दोनों में से एक की पहचान वेंकटेश नरसैया अल्लूरी (26) के रूप में हुई, जो कि एक यूट्यूबर था। दूसरे का नाम लुकमान मोहम्मद शफी शेख (28) था। जिसने खुद को बिजनेसमैन बताया।

अनंत अंबानी के बाद अब चर्चा में जीजा आनंद पीरामल, Good News से सब खुश

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल