
Mumbai Weather Update: मुंबई की बारिश एक बार फिर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रही है। लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम, स्कूलों की छुट्टियां और हवाई सफर तक प्रभावित हुआ है। सवाल यह है कि इस हालात में आगे लोगों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
भारत मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र के तटीय जिलों रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और पुणे के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद की महिला सब इंस्पेक्टर रिचा सचान की आखिरी रात, वो हादसा जिसने सबको रुला दिया
मुंबई के कई इलाकों में वॉटरलॉगिंग की खबरें हैं। सियॉन के गांधी मार्केट और विले पार्ले की वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर पानी भर गया, जिससे लंबे जाम की स्थिति बन गई।
ग्रेटर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें और सिर्फ जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि पानी भरने और विजिबिलिटी कम होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। किसी भी आपात स्थिति में लोग 100 / 112 / 103 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
बीएमसी ने बताया कि रविवार को मुंबई में 6 शॉर्ट सर्किट, 19 पेड़ गिरने और 2 दीवार ढहने की घटनाएं हुईं। सौभाग्य से इनमें कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, शनिवार को विक्रोली के पार्कसाइट इलाके में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
बई और आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, गैर-जरूरी यात्रा टालें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! जापान से खाड़ी देशों तक नौकरी के दरवाज़े खुले, UP सरकार की नई पहल
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।