दिल्ली के बाद अब इस शहर में बरसे आग के गोले, तापमान 56 डिग्री के पार, नरक जैसे हालात

Published : May 31, 2024, 03:03 PM ISTUpdated : May 31, 2024, 03:56 PM IST
Nagpur Hot Temperatur

सार

देश में जारी भीषण गर्मी के बीच महाराष्ट्र के नागपुर से खौफनाक खबर सामने आई है। यहां एक दिन का तापमान 56 डिग्री सेल्सियस मापा गया। ये तापमान दिल्ली के 52 डिग्री से कहीं ज्यादा है।

Nagpur Hot Temperature: देश में जारी भीषण गर्मी के बीच महाराष्ट्र के नागपुर से खौफनाक खबर सामने आई है। यहां एक दिन का तापमान 56 डिग्री सेल्सियस मापा गया। ये तापमान दिल्ली के 52 डिग्री से कहीं ज्यादा है। इस पर IMD ने चिंता जाहिर की है। नागपुर के उत्तरी अंबाझरी रोड से दूर रामदासपेठ में PDKV के 24 हेक्टेयर खुले कृषि क्षेत्र के बीच में नागपुर AWS में तापमान 56 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोनेगांव में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के साथ AWS में भी तापमान 54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्धा रोड के पास खापरी में केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान (CICR) के क्षेत्र में AWS का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दिखा। रामटेक AWS ने 44 डिग्री सेल्सियस दिखाया।

IMD द्वारा नागपुर में स्थापित चार ऑटोमेटिक वेदर स्टेशनों (AWS) में से दो में असामान्य रूप से उच्च तापमान, 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मापा गया। ये तापमान उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मुंगेश्वर एडब्ल्यूएस द्वारा बुधवार को दर्ज किए गए तापमान से भी अधिक दिखाया गया। बता दें कि दिल्ली के मुंगेशपुर गांव में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 52 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया था। इसके बाद पूरे देश में हलचल मच गई थी। हालांकि IMD के AWS/ARG नेटवर्क के अनुसार मुंगेश्वर डेटा जांच के दायरे में है।

ये भी पढ़ें: 48 डिग्री पार तापमान-होने लगीं मौतें, लेकिन बिहार में खुले हैं स्कूल...छात्र बेहोश होकर गिर रहे

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Viral Video: आर्मी अफसर का Toll देने से इनकार, तहजीब में रहकर कर्मचारी ने उतार दी इज्जत
Mumbai Airport Viral Video: मुंबई एयरपोर्ट के पास दिखा 7 फुट लंबा सांप, देखें वीडियो