Mumbai : मछुआरों को मिली 19 साल की लड़की की लाश, जिससे करती थी प्यार वह भी लापता

Published : Aug 08, 2024, 12:18 PM IST
19 years old girl

सार

नवी मुंबई में एक 19 वर्षीय युवती का शव मिला, जिसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका प्रेमी, जिससे वह प्यार करती थी, लापता है, जिससे आशंका है कि उसने हत्या के बाद झील में छलांग लगा दी होगी।

मुंबई. नवी मुंबई में बुधवार शाम को एक 19 साल की लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती की गला घोंटने से मौत हुई है। वह 22 साल के जिस युवक से प्यार करती थी। वह भी लापता है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के बाद वह भी झील में कूद गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मछुआरों को मिला लड़की का शव

जानकारी के अनुसार नवी मुंबई में सीवुड के पीछे स्थित झील में मछली पकड़ने वाले मछुआरों को एक 19 साल की लड़की का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की पहचान नेरूल के जूनियर कॉलेज की छात्रा भाविका मोरे के रूप में हुई। वह पनवेल के 22 वर्षीय लड़के स्वास्तिक पटेल से प्यार करती थी।

झील के किनारे आए थे युवक युवती

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि बुधवार शाम को 4 बजे युवक युवती झील के किनारे आते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद लड़का वापस लौटते हुए भी नजर नहीं आया। इस कारण संभावना जताई जा रही है कि युवती की हत्या करने के बाद वह भी झील में कूद गया होगा। चूंकि झील समुद्र से जुड़ी है। इस कारण शव दूर जाने की संभावना नजर आ रही है। हालांकि पुलिस ने मछुआरों की मदद से शव को तलाशना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : 15 दिन के लिए फ्री मिलता है यहां कमरा, मौत आने पर मिलता है मोक्ष

प्रेमी प्रेमिका में विवाद की आशंका

बताया जा रहा है कि दोनों युवक युवती प्रेम प्रसंग में थे। वे दोनों मिलने के लिए झील के किनारे भी आए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। जिसके चलते लड़की की हत्या करने के बाद लड़के ने भी झील में कूदकर सुसाइड कर लिया होगा। हालांकि अब इस बात की पुष्टि भी लड़के की लाश मिलने के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें : धन के लिए महिलाएं सौंप देती थी तन, धनवर्षा कराने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

हाथ-पैर तोड़ने का था प्लान? केतन मर्डर केस में मंगेतर सिया की एक और बर्बर साजिश का खुलासा!
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल