आर्यन खान और सुशांत सिंह केस ड्रग्स केस में 'हीरो' बनकर उभरा यह NCB अधिकारी अब 'विलेन' की तरह नौकरी से बर्खास्त

Published : May 10, 2023, 12:14 PM ISTUpdated : May 10, 2023, 12:17 PM IST
NCB officer Vishwa Vijay Singh dismissed

सार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच में शामिल NCB अधिकारी विश्व विजय सिंह को एक अलग मामले में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। विजय सिंह उस समय चर्चा मेंआए थे, जब 2021 में कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा गया था।

मुंबई. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच में शामिल NCB अधिकारी विश्व विजय सिंह को एक अलग मामले में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। विजय सिंह उस समय चर्चा मेंआए थे, जब 2021 में कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा गया था और आर्यन खान को ड्रग्स के कथित मामले में अरेस्ट किया गया था।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अपने अधीक्षक विश्व विजय सिंह( NCB superintendent Vishwa Vijay Singh) को बर्खास्त कर दिया है। सिंह उस टीम का हिस्सा थे, जिसने अक्टूबर, 2021 में कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स ऑन क्रूज मामले में गिरफ्तार किया था। NCB अधिकारी ने कहा कि सिंह को पहले एक अन्य मामले में निलंबित किया गया था।

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सिंह की सेवा समाप्त करने का आदेश पिछले महीने जारी किया गया था। अधिकारी ने कहा, “विश्व विजय सिंह को एक अन्य मामले में NCB की सेवा से हटा दिया गया है। इसी मामले में वो पिछले साल निलंबित किए गए थे। उनके खिलाफ जांच चल रही थी।” 

उन्होंने कहा कि एनसीबी को जांच के दौरान मिसकंडक्ट(कदाचार) के कुछ इश्यू मिले थे, जिसके बाद सिंह को सेवा से हटाने का फैसला किया गया।

अक्टूबर 2021 में एनसीबी के तत्कालीन मुंबई जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारने के बाद आर्यन खान और अन्य को गिरफ्तार किया था।

प्रारंभ में मामले में ड्रग्स रखने, खपाने और तस्करी के आरोप लगाए गए थे। अधिकारियों ने कहा था कि 22 दिन जेल में बिताने वाले आर्यन खान को मई 2022 में एनसीबी ने पर्याप्त सबूतों के अभाव में क्लीन चिट दे दी थी। एनसीबी टीम और वानखेड़े के खिलाफ मनमानी के आरोपों के कारण एक अलग विजिलेंस इंक्वायरी की गई थी।

कथित 'ड्रग्स ऑन क्रूज' मामले में सात अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी। अधिकारियों ने कहा था कि आईआरएस अधिकारी वानखेड़े को बाद में चेन्नई में डीजी टैक्सपेयर सर्विस डायरेक्टरेट में ट्रांसफर कर दिया गया था।

मूल रूप से यूपी के लखनऊ के रहने वाले ये विश्व विजय सिंह ने ही सबसे पहले आर्यन खान का अरेस्ट किया था। सुशांत सिंह की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को भी पकड़ा था। सिंह ने ही रिया के भाई शौविक और अर्जुन रामपाल सिंह से भी पूछताछ की थी। इन्होंने 2018 में हेरोइन की सबसे बड़ी खेप पकड़ी थी। इस बेस्ट ऑपरेशन के लिए उन्हें सम्मान मिला था।

यह भी पढ़ें

इमरान खान की गिरफ्तारी से भड़कीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने PM मोदी पर क्यों निकाला गुस्सा ?

PM मोदी हों या मुकेश अंबानी, हर बड़े टार्गेट का शुभारंभ यही से करते हैं, औरंगेजब ने मूर्ति तोड़ने लगा दिया था ऐड़ी-चोटी का जोर

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा
TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी