ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 मजदूरों की मौत, कई घायल

Published : Aug 01, 2023, 06:59 AM ISTUpdated : Aug 01, 2023, 11:32 AM IST
Samruddhi Express Highway accident

सार

महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। शाहपुर के पास समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर सरलांबे में बन रहे पुल से एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से उसके नीचे दबकर 17 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 3 मजदूर घायल हुए हैं।

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। शाहपुर के पास समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर सरलांबे में बन रहे पुल से एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से उसके नीचे दबकर 17 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 3 मजदूर घायल हुए हैं। 

शाहपुर पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे फेज के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। चश्मदीदों के मुताबिक, गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिर पड़ी। हादसे की सूचना मिलने पर NDRF की दो टीमें घटनास्थ पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

महाराष्ट्र के ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर गर्डर एक्सीडेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहपुर सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में करीब 17 शव लाए जाने की सूचना है। हादसा इतना भीषण था कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। अंधेरे की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत हुई। यह हादसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र के दौरे से कुछ घंटे पहले हुआ। समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। इस प्रोजेक्ट के दो फेज पूरे हो चुके हैं। इस समय नागपुर से इगतपुरी तक तीसरे फेज का काम चल रहा है। तीसरा फेज दिसंबर, 2023 तक पूरा होने की संभावना है। तीसरा फेज करीब 100 किमी लंबा है।

क्या है समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे?

समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे का नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग रखा गया है। 701 किमी लंबा यह हाईवे मुंबई और नागपुर को कनेक्ट करेगा। यह नागपुर, वाशिम, वर्धा, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबाद, अमरावती, जालना, नासिक और ठाणे सहित 10 जिलों को जोड़ेगा।

महाराष्ट्र सड़क विकास निगम इस प्रोजेक्ट को देख रहा है। इसकी नींव दिसंबर 2022 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। मोदी ने शिरडी और नागपुर के बीच 520 किलोमीटर लंबे समृद्धि राजमार्ग के पहले फेज का उद्घाटन किया था।

यह भी पढ़ें

छत्रपति शिवाजी के सैनिकों की 'मावला पगड़ी' जैसा पुणे का मेट्रो स्टेशन

मुंबई ट्रेन फायरिंग- RPF जवान ताबड़तोड़ गोलियां दागते हुए सीनियर पर चिल्ला रहा था-'आज तुझे नहीं छोडूंगा'

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल