Published : Aug 01, 2023, 08:23 AM ISTUpdated : Aug 01, 2023, 12:08 PM IST
ये तस्वीरें महाराष्ट्र के ठाणे में शाहपुर के पास महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे' पर सोमवार(31 जुलाई) देर रात सरलांबे पर बन रहे पुल से एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन टूटने के बाद की हैं। इस भीषण हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई।
ठाणे. ये तस्वीरें महाराष्ट्र के ठाणे में शाहपुर के पास महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे' पर सोमवार(31 जुलाई) देर रात सरलांबे पर बन रहे पुल से एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन टूटने के बाद की हैं। इस भीषण हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मशीन कितनी भारीभरकम होती है। शाहपुर में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे फेज का काम चल रहा है। इसे दिसंबर, 2023 तक पूरा किया जाना है। तीसरा फेज करीब 100 किमी लंबा है। देखिए हादसे के बाद की 12 तस्वीरें...
212
चश्मदीदों के मुताबिक, गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब करीब 100 फीट की ऊंचाई से टूटकर गिरा था।
312
हादसे की सूचना मिलने पर NDRF की दो टीमें घटनास्थ पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।
412
यह हादसा PM मोदी के महाराष्ट्र दौरे के कुछ घंटे पहले हुआ।
512
समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
612
समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के दो फेज पूरे हो चुके हैं। अभी नागपुर से इगतपुरी तक तीसरे फेज का काम चल रहा है।
712
समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे का नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग रखा गया है।
812
701 किमी लंबा यह हाईवे मुंबई और नागपुर को कनेक्ट करेगा। यह नागपुर, वाशिम, वर्धा, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबाद, अमरावती, जालना, नासिक और ठाणे सहित 10 जिलों को जोड़ते हुए निकलेगा।
912
जो मशीन नीचे गिरी, उसका इस्तेमाल हाईवे और हाई-स्पीड रेल पुल निर्माण परियोजनाओं में प्रीकास्ट बॉक्स गर्डर्स जोड़ने किया जाता है।
1012
यह भीषण हादसा ठाणे जिले के शाहपुर में खुटाडी सरलांबी गांव में हुआ है।
1112
हादसे के बाद मजदूर गर्डर मशीन और स्लैब के नीचे दब गए थे।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।