मुंबई के बीचोबीच सुकून का आशियाना: इनका तापमान शहर से 2 डिग्री कम क्यों रहता?

Published : Jan 05, 2025, 10:15 PM ISTUpdated : Jan 05, 2025, 10:17 PM IST
Pent House

सार

रियल एस्टेट दिग्गज निरंजन हीरानंदानी ने पवई में अपने 25,000 वर्ग फीट के इको-फ्रेंडली पेंटहाउस का अनावरण किया, जो शहर के बाकी हिस्सों से 2 डिग्री ठंडा है। उन्होंने घर खरीदने के टिप्स भी साझा किए।

Tips for buying Home: देश की राजधानी नई दिल्ली है लेकिन आर्थिक राजधानी मुंबई बरकरार है। लाखों लोग यहां हर साल अपने सपनों को पूरा करने के लिए आते हैं। मुंबई को मुंबई बनाने में इन मेहनतकशों का सबसे अधिक योगदान है। हालांकि, बदलते दौर के साथ मुंबई भी दुनिया के अन्य शहरों की तरह प्रदूषण की मार झेल रहा। प्रवासी आबादी यहां लगातार बढ़ने की वजह से सपनों की नगरी मुंबई की गलियां तंग और खुली जगहों की कमी झेल रही। लेकिन पवई में एक ऐसा पेंटहाउस है जो न केवल अपनी भव्यता बल्कि इकोफ्रेंडली होने की वजह से सुर्खियों में है। इकोफ्रेंडली इस पेंटहाउस का तापमान भी शहर के बाकी हिस्सों से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस कम रहता है।

हरियाली, सुव्यवस्थित शहरी विकास और प्राकृतिक संतुलन

दरअसल, पवई का यह पेंटहाउस, देश के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी निरंजन हीरानंदानी की है। हाल ही में वह अपने इस भव्य पेंटहाउस में एंट्री किए हैं। यह पेंट हाउस 25 हजार वर्गफीट में है। हीरानंदानी ने एक वीडियो में बताया कि मुंबई की तंग गलियों की समस्या से परेशान होकर उन्होंने एक टाउनशिप का सपना देखा था। एक ऐसी टाउनशिप जहां की विशेषता उसकी हरियाली, सुव्यवस्थित शहरी विकास और प्राकृतिक संतुलन हो।

सपना देखा तो सबने मजाक उड़ाया...

बकौल निरंजन हीरानंदानी: मैं अंधेरी के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में रहता था। हमने वहां 11 बिल्डिंग्स बनाईं लेकिन जब मैं खिड़की से बाहर देखता था तो सड़कें खराब होती थीं, नाली नहीं थी, स्ट्रीट लाइट्स नहीं थीं, पानी या सीवेज की सुविधा नहीं थी। तब मैंने सोचा कि एक दिन मैं ऐसा क्षेत्र बनाऊंगा जहां सब कुछ मेरी देखरेख में हो। पवई का सपना इसी सोच से शुरू हुआ। मेरे परिवार के सदस्य भी इसे लेकर मुझे पागल समझते थे।

यह भी पढ़ें: OYO ने बैन की GF-BF की होटल में एंट्री, लिव इन कपल्स को भी होगी मुश्किल

खुद इसके ऑनर ने बताया क्यों है यहां 2 डिग्री तापमान कम

पेंटहाउस की बात करें तो उससे पवई और विहार झील के शानदार नजारें देखे जा सकते हैं। निरंजन हीरानंदानी ने बताया कि उनकी प्रॉपर्टी का टेंपरेचर शहर के बाकी हिस्सों की तुलना में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस कम रहता है। यहां का क्लाइमेट और ग्रीनरी ने इस क्षेत्र को एक ऐसी जगह में बदल दिया है जो मुंबई की भागमभाग वाली जिंदगी के बीच सुकून का अहसास कराती है।

रियल एस्टेट टाइकून ने दिए घर खरीदने के टिप्स

रियल एस्टेट टाइकून निरंजन हीरानंदानी ने लोगों को घर खरीदने के भी टिप्स दिए हैं। हीरानंदानी ने कहा: घर सिर्फ रहने के लिए नहीं बल्कि भविष्य की सुरक्षा और इन्वेस्टमेंट के लिए भी जरूरी है। मैं सलाह दूंगा कि आप कहीं भी चाहे वह बेंगलुरु हो, मंगलुरु हो या मुंबई, एक घर जरूर खरीदें। सबसे जरूरी है कि आप अपनी इनकम और ईएमआई की क्षमता का आकलन करें और डाउन पेमेंट का इंतजाम करके रेगुलर पेमेंट करें। यदि घर की कीमत 1 करोड़ रुपये है तो आपकी वार्षिक आय लगभग 20 लाख रुपये होनी चाहिए। यह एक व्यावहारिक मानक है।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप के शपथ ग्रहण पर झुका रहेगा अमेरिकी झंडा, व्हाइट हाउस का बदलाव से इनकार

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी