बर्थडे पर दुबई नहीं ले गया पति, गुस्साई पत्नी ने नाक पर मुक्का मार ले ली जान

Published : Nov 25, 2023, 11:48 AM ISTUpdated : Nov 25, 2023, 11:49 AM IST
murder

सार

पुणे में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। वह इस बात से गुस्सा थी कि पति जन्मदिन पर उसे दुबई नहीं ले जा रहा है। उसने पति की नाक पर ऐसा मुक्का मारा कि उसकी मौत हो गई। 

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक सनसनीखेज घटना घटी है। यहां 36 साल के एक व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी ने कर दी। पत्नी ने पति के नाक पर जोरदार मुक्का मारा था, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी अपना जन्मदिन मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

यह घटना शुक्रवार को पुणे के वनावडी इलाके में एक पॉश आवासीय सोसायटी में स्थित अपार्टमेंट में हुई। मृतक की पहचान निखिल खन्ना के रूप में हुई है। वह कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में कारोबारी थे। उन्होंने छह साल पहले 38 साल की रेणुका से प्रेम विवाह किया था।

महंगा गिफ्ट नहीं मिलने से नाराज थी रेणुका
वनावडी पुलिस स्टेशन के एक सीनियर पुलिस ऑफिसर से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार को दोपहर बाद घटी। प्राथमिक जांच के बाद पता चला कि दंपत्ति के बीच झगड़ा हुआ था। निखिल रेणुका को उसका जन्मदिन मनाने के लिए दुबई नहीं ले गया था। उसने उसके जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर महंगा गिफ्ट भी नहीं दिया था। इस बात से रेणुका नाराज थी। वह अपने कुछ रिश्तेदारों का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन निखिल इसके लिए भी तैयार नहीं था। यह बात रेणुका को नागवार गुजरी।

यह भी पढ़ें- लड़की का रेप किया-सिर मुंडवाया, निर्वस्त्र करके श्मशान में छोड़ा...डरावनी है महाराष्ट्र की घटना

रेणुका ने मुक्का मारकर तोड़ दिए कई दांत
पुलिस को जानकारी मिली कि लड़ाई के दौरान रेणुका ने निखिल के चेहरे पर मुक्का मारा था। निखिल के नाक पर रेणुका ने इतना तगड़ा मुक्का मारा कि उसके कई दांत टूट गए। तेजी से खून बहने लगा और निखिल बेहोश हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रेणुका के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- ड्रग्स के नशे के लिए कपल ने बेचे दो बच्चे, एक की उम्र सिर्फ एक महीना, परिवार ने जाना तो हुआ ये हाल

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी