महाराष्ट्र के अकोला में 14 साल की लड़की के साथ दंबग ने पहले रेप किया। इसके बाद लड़की का शरीर सिगरेट से जलाया फिर उसका सिर मुंडवाकर शमशान कपड़े उतारकर छोड़ दिया।

अकोला. महाराष्ट्र के अकोला मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 14 साल की लड़की के साथ हैवानों से हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले तो दरिंदों ने नाबालिग के साथ रेप किया। इसमें भी आरपियों को मन नहीं भरा तो लड़की का हाथ सिगरेट से जलाया फिर उसका सिर मुंडवाकर शमशान न्यूड करके छोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दबंग कई दिनों से कर रहा था छेड़छाड़

दरअसल, यह शर्मनाक घटना अकोला जिले के खदान पुलिस थाना क्षेत्र के कैलाश टेकड़ी इलाके की है। यह घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है। लेकिन पीड़ित परिवार ने पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं। बताया जाता है कि पीड़ित लड़की को पास में रहने वाले दबंग कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहे थे। कई बार तो पीड़िता ने विरोध करके उसे भगा दिया। लेकिन इस बार उसने सारी हदें पार कर दीं।

दरिंदगी के बाद भी परिवार पुलिस के पास नहीं गया

बता दें कि जब इस घटना के बारे में एक सामाजिक संगठन को पता चली तो पीड़ित परिवार से संपर्क किया। संस्था के सदस्यों ने लड़की के पिता से बीतचीत करके आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी गंभीरता से घटना की जांच की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को 21 नवंबर तक की रिमांड पर भेज दिया है।

रूला देगी पीड़िता पिता और बेटी की आपबीती

आरोपी की पहचान गणेश के रूप में हुई है कोर्ट में पेश होने के बाद उसे रिमांड पर भेजा गया। पीड़िता के पिता ने बतााय कि आरोपी बेटी के साथ उनकी पत्नी और बेटे को भी प्रताड़ित करता था। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर बच्ची के साथ छेड़छाड़ करता। पीड़िता ने बताया कि पहले तो उसके साथ रेप किया, जब मैंने विरोध किया तो शरीर को सिगरेट से जलाने लगा। इसके बाद मेरा मुंडन करवा दिया गया। फिर सारे कपड़े उतार कर श्मशान में छोड़ दिया। आरोपी की इस घटना से पीड़ित परिवार डरा सहमा हुआ है।