ये हैं एशिया की पहली वुमेन लोकोमोटिव पायलट, जो अब हाईस्पीड Vande Bharat दौड़ा रही हैं, 5 मिनट पहले स्टेशन पहुंचा दी ट्रेन

Published : Mar 14, 2023, 10:11 AM ISTUpdated : Mar 14, 2023, 10:12 AM IST

ये हैं एशिया की पहली महिला लोकोमोटिव पायलट सुरेखा यादव, जो अब वंदे भारत एक्सप्रेस चला रही हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुरेखा यादव की प्रशंसा करते हुए एक ट्वीट लिखा, "वंदे भारत-पावर्ड बाय नारी शक्ति।

PREV
16

मुंबई. ये हैं एशिया की पहली महिला लोकोमोटिव पायलट सुरेखा यादव, जो अब वंदे भारत एक्सप्रेस चला रही हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुरेखा यादव की प्रशंसा करते हुए एक ट्वीट लिखा, "वंदे भारत-पावर्ड बाय नारी शक्ति। श्रीमती सुरेखा यादव, वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट।"  सुरेखा यादव ने सोमवार(13 मार्च) को महाराष्ट्र में सोलापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (CSMT) तक वंदे भारत एक्सप्रेस को ऑपरेट किया।

26

सुरेखा यादव ने हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन के संचालन का मौका दिए जाने के लिए रेलवे का तहेदिल ने शुक्रिया किया है।
 

36

सुरेखा यादव ने कहा-"वह नए युग, अत्याधुनिक तकनीक वाली वंदे भारत ट्रेन को चलाने का अवसर देने के लिए आभारी थीं। ट्रेन सही समय पर सोलापुर से रवाना हुई और समय से 5 मिनट पहले सीएसएमटी पहुंची। सेंट्रल रेलवे ने tweet किया कि क्रू लर्निंग प्रोसेस में सिग्नल का पालन करना, नए इक्विपमेंट पर हाथ आजमाना, अन्य क्रू मेंबर्स के साथ को-ऑर्डिनेशन और ट्रेन चलाने के लिए सभी पैरामीटर्स का पालन करना शामिल है।

46

महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली सुरेखा यादव 1988 में देश की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं।

यह भी पढ़ें-करणी सेना के 'नायक' कालवी का निधन: दीपिका पादुकोण को दिया था खुला चैंलेज, कहते थे-'जो डर गया, वह मर गया'
 

56

इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर मध्य रेलवे ने प्रतिष्ठित मुंबई-पुणे डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस और सीएसएमटी-कल्याण महिला विशेष लोकल ट्रेन का संचालन सभी महिला कर्मचारियों के साथ किया था।

यह भी पढ़ें-AAP मुझे अच्छे लगने लगे: 'मान' सरकार में शादियों का सीजन, अब एजुकेशन मिनिस्टर इस IPS को बनाने जा रहे दुल्हन
 

66

महिला दिवस पर सुरेखा यादव ने सहायक लोको पायलट के रूप में सयाली सावरडेकर के साथ डेक्कन क्वीन का संचालन किया था। 

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories