शादी से एक सप्ताह पहले दुल्हन का 2 दिन तक किया गैंगरेप, दर्दभरी कहानी सुन राजस्थान पुलिस भी दंग रह गई

Published : Jun 26, 2023, 05:38 PM ISTUpdated : Jun 26, 2023, 05:46 PM IST
JAIPUR CRIME NEWS

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक लड़की दुल्हन बनने वाली थी। लेकिन एक लड़के ने उसका अपहरण कर लिया और दोस्तों के साथ मिलकर दो दिन तक गैंगरेप किया गया। आरोपी पीड़िता का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है।

जयपुर (राजस्थान). जयपुर में रहने वाली बीस साल की एक लड़की ने जयपुर के कानोता थाने में अपने परिचित पिंटू और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धारााओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है और उसके बयान दर्ज किए हैं। अब आरोपी पिंटू और उसके तीन दोस्तों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के सामने लड़की ने बयां की अपनी दर्दभरी कहानी

20 साल की लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 29 जून को होने वाली है। पिंटू उसका दोस्त था और दोनो में पुरानी जान पहचान थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने कभी पिंटू को अपना प्रेमी नहीं माना हमेशा दोस्त की तरह की बर्ताव किया। लेकिन पिंटू के मन में कुछ और ही चल रहा था। कुछ दिन पहले लड़की ने पिंटू को अपने दोस्त होने के नाते बताया कि उसकी शादी तय हो गई है और वह जल्द ही सभी को इनवाइट करने वाली है ।

दो दिन तक कई लड़कों ने किया लड़की का किया रेप

यह सुनकर पिंटू वहां से चला गया। दो दिन के बाद लड़की को मिलने बुलाया और जबरन अपने साथ ले गया। उसके बाद उसका अपहरण कर एक कमरे में बंद कर दिया। वहां अपने तीन दोस्तों को और बुला लिया। उसके बाद लड़की से उसके होने वाले दूल्हे के बारे में जानकारी ले ली। वहां पर लड़की के साथ रेप किया और उसके बाद दोस्तों के हवाले कर दिया। दोस्तों ने भी गलत व्यवहार किया। दो दिन तक यही सब कुछ चलता रहा। कभी भाई को मारने की धमकी तो कभी होने वाले दूल्हे की हत्या की धमकी देकर पिंटू रेप करता रहा। इसके वीडियो बना लिए और बाद में उसे होने वाले दूल्हे तक पहुंचा भी दिए। दो दिन के बाद लड़की को छोड़ दिया और फरार हो गया। अब शादी टूटने की नौबत आ रही है। परिवार में हंगामा मचा हुआ है।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?