पंजाब में घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी! इन लोगों की जान को है खतरा!

Published : Nov 28, 2024, 11:52 AM IST
punjab winter

सार

पंजाब में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम, यातायात प्रभावित। मौसम विभाग ने 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया, तापमान में गिरावट संभव।

पंजाब। ठंड का कहर पंजाब में भी देखने को मिलने वाला है। सुबह के वक्त धुंध ने सभी चीजों को घेरना शुरू कर दिया है। इसके चलते हाइवे पर गाड़ी चलाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा इसीलिए क्योंकि लोगों को विजीबिलटी की परेशानी हो रही है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। धुंध का असर अगले दो दिनों तक लगातार देखने को मिलने वाला है। ऐसे में लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुले मैदान औऱ हाईवे पर इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

पंजाब के इन जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी

इन सबके बीच राहत की खबर ये है कि ठंड के मौसम में बारिश ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। अगर ऐसा होता है तो लोगों की हालत खराब होने वाली है। इसके अलावा मौसम विभाग की तरफ से पंजाब के 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट मेंजालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, मोगा, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, बठिंडा, बरनाला, मनसा और मालेरकोटला शामिल है। ऐसा कहा जा रहा है कि तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। तापमान 7 डिग्री से नीचे जाने के आसार बन रहे हैं।

बच्चों से लेकर बड़े लोगों का ख्याल रखने की जरूरत

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के प्रति इस वक्त ज्यादा एहतियात अपनानी चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि सुबह और शाम की ठंड बच्चों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में बच्चों को इस तरह के कपड़े पहनाएं जिससे उन्हें आराम मिल सकें। बच्चों को अच्छे आहार की इन दिनों काफी ज्यादा आवश्यकता होती है। ऐसे में उस चीज का सबसे ज्यादा ख्याल रखें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिरसा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 322 दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें-

नगर निगम चुनाव: बीजेपी ने दी केवल ढिल्लों को बड़ी ज़िम्मेदारी, चली ये चाल

पंजाब नगर निकाय चुनाव: क्या दिसंबर में बदलेगी शहरों की सियासी तस्वीर?

 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab: किसान मजदूर मोर्चा 5 दिसंबर को करेगा रेल रोको आंदोलन, 19 जिलों में होगा असर
Dharmendra का ये है पंजाब वाला वो घर, यहीं पर हीमैन का बीता था बचपन