बीजेपी की तरफ से केवल ढिल्लों को लुधियाना नगर निगम चुनाव को लेकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ढिल्लों का दावा है कि इस बार बीजेपी का ही कोई मेयर बनेगा। 

लुधियाना। दिसंबर के आखिर में पंजाब में नगर निगम चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी करने में जुट गई है। ऐसे में बीजेपी पार्टी कैसे पीछे रहने वाली थी। उन्होंने लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए पार्ट के सीनियर उपाध्यक्ष केवल ढिल्लों को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने लुधियाना नगर निगम चुनाव का इंचार्ज पार्टी की तरफ से उन्हें चुना गया है। हाल ही में वो उप चुनाव में बीजेपी की तरफ से खड़े हुए थे, लेकिन वो हार गए। अब पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी पार्टी से ही बनेगा मेयर

इस बार में एक न्यूज वेबसाइट ने जब केवल सिंह ढिल्लों से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह लुधियाना आकर पार्टी के वर्करों और नेताओं के साथ मुलाकात करने वाले हैं। उनके साथ वो आने वाले चुनाव की पूरी रूपरेखा को तैयार करने वाले हैं। इस बार लुधियाना में बीजेपी का ही मेयर बनने वाला है। वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएगा। यदि केवल सिंह ढिल्लों के राजनीतिक सफर के बारे में बात करें तो वो दो बार बरनाल विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस की तरफ से 2007 और 2023 में भी इस सीट पर से चुनाव जीता था। लेकिन बाद में वो 2017 के विधानसभा में चुनाव हार गए थे।

इस तरह थामा था केवल सिंह ढिल्लों ने बीजेपी का हाथ

इसके अलावा केवल सिंह ढिल्लों 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सीएम भगवंत मान के खिलाफ संगरूर सीट पर चुनाव लड़ते हुए दिखाई दिए थे। तब वो चुनाव हार गए थे। 2021 पंजाब के सीएम पद से हटाए जाने के बाद कैप्टन अमरिंद सिंह ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी पार्टी को ज्वाइन कर लिया था, लेकिन उस वक्त केवल बीजेपी में शामिल नहीं हुए थे। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद वो बीजेपी में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें-

पंजाब नगर निकाय चुनाव: क्या दिसंबर में बदलेगी शहरों की सियासी तस्वीर?

कपूरथला: बस की टक्कर से 8 साल की बच्ची की मौत, एक झटके में गया पूरा परिवार