चोरनी से बरामद मासूम जब मां की गोद में लेटाया, तो बिलखता रहा, मुंह खोलकर देखा तो सब शॉक्ड रह गए

Published : Apr 18, 2023, 07:50 AM ISTUpdated : Apr 18, 2023, 07:51 AM IST
theft baby

सार

पंजाब के लुधियाना के सिविल अस्पताल में तीन दिन के बच्चा चोरी होने का मामला 12 घंटे में ही सुलझा लिया गया। यह बच्चा 17 अप्रैल को तड़के 3:15 बजे चोरी हुआ था। तड़के करीब 3:15 बजे महिला मरीज देखने के बहाने वार्ड में घुसी और बच्चे को चोरी कर लिया।

लुधियाना. पंजाब के लुधियाना के सिविल अस्पताल में तीन दिन के बच्चा चोरी होने का मामला 12 घंटे में ही सुलझा लिया गया। यह बच्चा 17 अप्रैल को तड़के 3:15 बजे चोरी हुआ था। अस्पताल में लगे CCTV कैमरों में 12:04 मिनट पर एक व्यक्ति और महिला ओटी कॉम्प्लेक्स में रेस्ट करने रुकते दिखे थे। तड़के करीब 3:15 बजे महिला मरीज देखने के बहाने वार्ड में घुसी और बच्चे को चोरी कर लिया।

(बच्चे की मां शबनम)

इस मामले में पुलिस ने एक कपल को अरेस्ट किया है। बच्चा चोरी करने वाली महिला निजी अस्पताल में जॉब करती है। उसका नाम प्रीति और पति का नाम साहिल कुमार है। हैरानी की बात यह है कि कपल ने बच्चा चोरी करने अपनी 10 साल की नाबालिग बेटी को भी शामिल कर लिया था। कपल बेटी की बीमारी के बहाने ही अस्पताल में दाखिल हुआ था।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह संधू के मुताबिक प्रीति खुद एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। साहिल मजदूरी करता है। ये लोग भामियां कलां इलाके में किराये से रहते हैं। कपल ने सिविल अस्पताल से बच्चा चोरी करने की योजना बनाई थी। कपल ने बेटी के बीमार होने का बहाना बनाया और देर रात को उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया। फिर प्रीति स्टाफ नर्स को गुमराह कर वार्ड में घुस गई। प्रीति बच्चे की मां शबनम के पास गई और बतियाने लगी। फिर बच्चे को खिलाने के बहाने बाहर लेकर चली गई। कुछ देर बाद आरोपी बाइक से सीधे घर पहुंचे।

पुलिस ने सबसे पहले अस्पताल में लगे CCTV फुटेज खंगाले। उसमें आरोपियों की बाइक दिखी। पुलिस ने बाइक का नंबर निकालकर आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जाता है कि किसी ने उन्हें बच्चा चोरी करके देने का कहा था। एक-दो दिन प्रीति को ही बच्चा संभालना था। साहिल पठानकोट का रहने वाला है, जबकि प्रीति मुजफ्फरनगर से है।

शबनम सलेमटाबरी में किराए पर रहती है। 13 अप्रैल को उसे सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया था। 14 को शबनम ने बेटे को जन्म दिया। 15 अप्रैल से आरोपी प्रीति अस्पताल में कई बार देखी गई थी। 16 अप्रैल को उसने यह क्राइम किया। डीजीपी ने टीम को एक लाख का कैश इनाम देने की घोषणा की है। जब बच्चे को बरामद किया गया, तो वो रो रहा था। उसके मुंह में छाले हो गए थे। मालूम चला कि प्रीति ने गलती से उसे गर्म दूध पिला दिया था।

यह भी पढ़ें

पुणे होर्डिंग्स हादसा: पत्नी की मौत पर रो पड़ा पति-'मुझे नहीं लगता कि मैं उसके बिना जीवित रह पाऊंगा'

Interesting Video: ऐसी भजन संध्या आज तक नहीं देखी होगी, 10 रोटी खरीदने पर मिली एंट्री, नोटों के साथ बरस पड़ीं रोटियां

 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab: किसान मजदूर मोर्चा 5 दिसंबर को करेगा रेल रोको आंदोलन, 19 जिलों में होगा असर
Dharmendra का ये है पंजाब वाला वो घर, यहीं पर हीमैन का बीता था बचपन