पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह को क्यों मिली 3 घंटे की पैरोल?

Published : Nov 20, 2024, 03:01 PM IST
पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह को क्यों मिली 3 घंटे की पैरोल?

सार

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को 3 घंटे की पैरोल मिली।  कड़ी सुरक्षा के बीच बलवंत सिंह को पैतृक गांव ले जाया गया। 28 सालों से जेल में बंद राजोआना को मौत की सजा सुनाई गई है।

पंजाब। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या से जुड़े मामले में जेल के अंदर बंद हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना को 3 घंटे की पैरोल दी गई थी। 11 बजे से लेकर 2 बजे तक की पैरोल बलवंत सिंह को दी गई थी। पंजाब एंव हरियाणा ने ये पैरोल बलवंत सिंह को बड़े भाई कुलवंत सिंह के भोग में शामिल होने के लिए दी थी। इससे पहले बलवंत सिंह को इस काम के लिए 2021 में भी पैरोल दी गई थी। इस दौरान बलवंत सिंह की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम भी किए गए थे।

पुलिस के कड़े इंतजाम

दरअसल बलवंत सिंह के भाई बड़े कुलवंत सिंह की कनाडा में 4 नवंबर के दिन मौत हो गई थी। ऐसे में अब कुलवंत सिंह के नाम के भोग का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन पैतृक गांव रोजाना कांल में किया गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में इसको लेकर मंजूरी लगाई गई थी, जिसे कोर्ट की तरफ से स्वीकार कर लिया गया। जब ये कार्यक्रम खत्म हो जाएगा तो बलवंत सिंह को वापस पटियाला जेल भेज दिया जाएगा। ऐसे में किसी भी तरह की चूक न हो उसके लिए पुलिस की तरफ से कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

28 साल से जेल में बंद बलवंत सिंह

जानकारी के लिए बता दें कि बलवंत सिंह पीछे करीब 28 साल से जेल में बंद है। कोर्ट की ओऱ से उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है। इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर है। इसी संदर्भ में कोर्ट ने याचिका को राष्ट्रपति के पास भेजा है। कोर्ट की तरफ से राष्ट्रपति के सचिव से ये कह गया है कि वो इस याचिका को राष्ट्रपति के सामने पेश करें। साथ ही इस मामले में दो हफ्ते के भीतर फैसला लेने की बात भी कही गई है।

ये भी पढ़ेंः

Punjab Election: पंजाब की 4 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग का सिलसिला जारी

सांसद चरणजीत सिंह की कहानी सुन खौल उठा महिला आयोग का खून, भेजा नोटिस

 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab State Lottery Result 19 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, 19 नवंबर को जानें 21 लाख का विजेता कौन?
Patiala Bridge Collapse: पुल पहले से हिल रहा था? ट्रक ड्राइवर ने बताई हादसे से पहले की बात!