राजस्थान में बड़ी घटना, कांग्रेस नेता पर 11 शूटरों ने घेरकर बरसाईं गोलियां, सड़क पर ही मौत

Published : Sep 09, 2023, 10:40 AM ISTUpdated : Sep 09, 2023, 10:43 AM IST
murder 000

सार

राजस्थान के धौलपुर में कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई। चार बाइक पर आए 11 शूटर्स ने कांग्रेस नेता को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फरार हो गए।

धौलपुर। जिले के मनिया कस्बे में शुक्रवार देर शाम कांग्रेस नेता की निर्मम हत्या कर दी गई। कांग्रेस नेता को बीच सड़क पर 11 शूटर्स ने घेरा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर शरीर छलनी कर दिया। कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई। इतना खून बहा कि सड़क लाल हो गई। पूरे जिले की पुलिस हत्यारों को तलाश में जुटी है।

अब तक 25 जगह दबिश, 10 से ज्यादा हिरासत में
बदमाशों की तलाश में अब तक 25 जगहों पर दबिश दी जा चुकी है और दस से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज से भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पढ़ें। चित्तौड़गढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, वजह चौंकाने वाली

चार बाइक पर आए थे 11 शूटर्स
पुलिस ने बताया कि मांगरोल से ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मेहताब कल देर शाम किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान मनिया कस्बे से गुजरते समय तीन चार बाइक पर 11 शूटर आए और मेहताब पर ताबड़तोड़ कई गोलियां दागीं। मेहबात सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की।

पढ़ें पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से 6 बदमाश घायल, अस्पताल में भर्ती

जलालपुर से ब्लॉक अध्यक्ष थे मेहताब
मेहताब के रिश्तेदार ने बताया कि जिले में स्थित जलालपुरा ब्लॉक से वे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष थे। आज उनके गांव में नए पटवारी कार्यालय का उद्घाटन होना था। इससे पहले कल शाम वे टेंट और अन्य कामों का बंदोबस्त करने के लिए गए थे। वे रात को ही टेंट का सामान लाने वाले थे, लेकिन इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई। गोलियों से भूनने के साथ ही उन पर कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया। रिश्तेदारों ने बताया कि बीस साल पहले चुनाव को लेकर रंजिश हुई थी। उसके बाद दूसरे पक्ष ने कई बार हमला करने की कोशिश की। इस बार जान ही ले ली।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल