नॉनवेज खाने से बीमार हुए लोग, अब तक 4 की मौत, अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन

Published : May 28, 2024, 01:41 PM ISTUpdated : May 28, 2024, 03:01 PM IST
non veg food

सार

राजस्थान में नॉनवेज खाने से दर्जनों लोग बीमार हो गए। इनमें से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से बीमार है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

उदयपुर. इंगेजमेंट के एक कार्यक्रम में नॉनवेज खाने से राजस्थान के उदयपुर में चार लोगों की मौत हो गई है। हैरानी की बात है कि इनमें से अधिकतर की उम्र 30 से 40 साल है। वहीं करीब 50 से ​अधिक लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां कई लोगों की अभी भी गंभीर स्थिति बताई जा रही है।

मंत्री सहित कई नेता पहुंचे अस्पताल

राजस्थान के उदयपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है । मंत्री बाबूलाल मरांडी समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सरकारी अस्पताल में पहुंचे हैं। वहां हेल्थ सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। गंभीर घायलों का इलाज अन्य सीनियर डॉक्टर से करवाया जा रहा है। नजदीक के अस्पतालों से भी डॉक्टर बुलाए गए हैं।

सगाई में खाया था सैंकड़ों लोगों ने खाना

जिले की कोटड़ा थाना पुलिस ने बताया कि सावन क्यारा कस्बे में रहने वाले चतरा राम पारगी कि कल सगाई थी। वधू पक्ष के करीब 100 लोग इस सगाई समारोह में शामिल हुए थे । उसके अलावा वर पक्ष के करीब 100 लोग इस सगाई में मौजूद थे। कल रात को सभी ने साथ में खाना खाया था। उसके बाद वधू पक्ष के लोग उदयपुर में ही स्थित अपने घर चले गए थे।

अचानक बिगड़ने लगी तबियत

लेकिन देर रात को उनमें से कई लोगों की तबीयत बिगड़ता शुरू हो गई । उदयपुर से सटे गुजरात राज्य मैं स्थित अस्पतालों में करीब 20 लोग भर्ती हुए हैं । इसके अलावा वर पक्ष के करीब 30 लोग उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं । इनमें से पांच लोगों को गुजरात से उदयपुर लेकर आया गया है।

अभी तक 4 लोगों की मौत

30 लोगों में से वधू पक्ष के दो लोग जिनमें बाबूलाल और मसरु शामिल है , दोनों की मौत हो गई । इसके अलावा वधू पक्ष में अमिया देवी नाम की एक महिला की जान जा चुकी है। वहीं अभी अभी एक और व्यक्ति की मौत हुई है। इस प्रकार अब तक कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। चूंकि गर्मी अधिक है ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अस्पताल में 22 लोगों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। वधू पक्ष के करीब 20 लोगों का गुजरात में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नहीं लगेगा दरबार, 29 मई से शुरु होनी थी हनुमंत कथा

खाना खाने के बाद बिगड़े हालात

पुलिस ने बताया वधू पक्ष उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बोरड़ी कला गांव का रहने वाला है । वधू पक्ष के सवा लाल गेमार ने पुलिस को बताया कि खाना खाने के बाद जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो उन्हें उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई। उसके बाद नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया वहां से बड़े अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : खाटू श्याम की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, मंदिर जाने से पहले जरूर दें ध्यान

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच