अजमेर में होटल संचालक और कर्मचारियों से मारपीट मामले में आईएएस और आईपीएस अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में पहले ही पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी थी। जांच के बाद IAS-IPS पर भी एक्शन हुआ है।
अजमेर: होटल संचालक और कर्मचारियों से मारपीट के मामले में आईएएस अधिकारी गिरधर कुमार और आईपीएस सुशील कुमार विश्नोई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। होटल में शराब पीकर फेयरवेल पार्टी के दौरान मारपीट की घटना सामने आई थी। इस मामले में स्थानीय थाना पुलिस को बुलाकर होटल कर्मचारियों की पिटाई करवाई गई थी। होटल मालिक ने घटना का सीसीटीवी वीडियो देते हुए आईपीएस अफसर, उनके दोस्तों और पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। घटना 12 जून की रात तकरीबन 2 बजे हुई थी। घटना के दौरान आईएएस और आईपीएस शराब के नशे में थे। मामले में वीडियो सामने आने के बाद दोनों अफसरों को निलंबित किया गया है। वहीं मामले में अन्य दोषी पुलिसकर्मियों पर पहले ही एक्शन हो गया था।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
1 hour ago
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
6 days ago
6 days ago
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST