7 फेरे से पहले दुल्हन ने कर दिया बड़ा खुलासा, मंडप में ही बेहोश हो गया दू्ल्हा

Published : Feb 06, 2025, 06:54 PM ISTUpdated : Feb 06, 2025, 06:56 PM IST
bride and groom

सार

अजमेर में दूल्हे की तबीयत बिगड़ने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अजमेर. जिले के सावर कस्बे में एक शादी समारोह उस समय विवाद का कारण बन गया, जब दुल्हन ने विवाह से ठीक पहले फेरे लेने से इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

दूल्हे अचानक मंडप में चक्कर खाकर गिर गया…

शादी समारोह में हंगामा टोंक जिले के नासिरदा गांव से दूल्हे की बारात सावर कस्बे में आई थी। विवाह स्थल पर पारंपरिक तोरण की रस्म पूरी की जा चुकी थी और फेरों की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह कुछ समय के लिए अस्वस्थ महसूस करने लगा। इसे देखकर दुल्हन के मन में संदेह उत्पन्न हो गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसका कहना था दूल्हे ने शराब पी है।

माता-पिता ने समझाया, लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग

दोनों पक्षों में बढ़ा विवाद दुल्हन के इस फैसले से दूल्हे के परिवार और बारातियों में नाराजगी फैल गई। वे उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रही। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा, जिसके बाद समाज के पंच- पटेलों ने मामले को शांत करने के लिए बैठक बुलाई। हालांकि, इसके बावजूद समाधान नहीं निकल पाया।

पुलिस ने दू्ल्हे को कर लिया गिरफ्तार

पुलिस तक पहुंचा मामला स्थिति तनावपूर्ण होते देख, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सावर थाना प्रभारी बनवारी मीणा और एएसआई ओमप्रकाश दायमा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं था। शांति भंग के आरोप में गिरफ्तारी विवाद बढ़ने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुल्हन के भाई वीरेंद्र सांसी और दूल्हे विजय सांसी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पूरे इलाके में हुई इस शादी की चर्चा

थाना प्रभारी का बयान सावर थाना प्रभारी बनवारी मीणा ने बताया, “बारात के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसके कारण हमें हस्तक्षेप करना पड़ा। शांति बनाए रखने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।” इस घटना से पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में आई ऐसी खतरनाक बीमारी, सरकार ने लगा दी शादी पर रोक!

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दूल्हा बन शाही राजा लगे कथावाचक इंद्रेश,दुल्हन का लुक था प्रिंसेज जैसा
Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया