कौन है ये शख्स, महिला को यूज्ड अंडरगारमेंट चुराता, सच ने उड़ाए पतियों के होश

Published : Oct 23, 2024, 12:19 PM ISTUpdated : Oct 23, 2024, 06:33 PM IST
Women underwear thief

सार

अजमेर के विजयनगर में पिछले 3 महीनों से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स रहस्यमय तरीके से चोरी हो रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दिया है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। महिलाएं दहशत में हैं और घरों में खुद को कैद कर रही हैं।

अजमेर. खबर राजस्थान के अजमेर जिले से है। यहां छतों के जरिए रात में घरों में घुसकर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करने का अजीब मामला सामने आया है। स्‍थानीय विजयनगर में बीते 3 महीनों से इलाके की महिलाएं इस चोरी से भारी परेशान हैं। पहले तो उन्‍होंने इस मामले में चुप्‍पी साध ली थी,लेकिन जब आसपास के कई घरों में इस तरह की चोरी हुई और इसकी चर्चा महिलाओं के बीच में हुई तो फिर यह मामला पुलिस तक जा पहुंचा। विजयनगर निवासी पार्षद पति लक्ष्मीकांत छीपा ने बताया कि क्षेत्र में सभी महिलाओं को एक सिरफिरा चोर ने परेशान कर रखा है। अब हालात ये हो गए हैं कि रात के समय ही नहीं दिन के समय भी महिलाएं खुद को घर में लॉक रख रही हैं। छतों के रास्तों को भी बंद किया गया है।

सीसीटीवी में कैद हुई चोर की शर्मनाक हरकतें

लक्ष्मीकांत छीपा ने चोरी की इस वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि बीते करीब 3 महीनों से इलाके में महिलाओं के अंडर गारमेंट्स उनके घरों से चोरी हो रहे हैं। इस दौरान दर्जनों महिलाओं के अंतवस्त्र चोर ले गया है। यह चोर बेहद शातिर है और वह केवल महिलाओं के कपड़ों के साथ अन्‍य कीमती सामान भी उठाकर ले जाता है। इसको लेकर पुलिस थाने में शिकायत दी है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी भी चेक किए हैं। घरों में लगे सीसीटीवी में वह चोर नजर भी आया है। लेकिन अभी पकड़ा नहीं गया है। लोगों का कहना है कि वह छतों से होकर घरों में घुसता है। अब रात में ही नहीं दिन में भी छतों से नीचे आने वाले रास्तों को बंद रखा जा रहा है।

महिलाओं को ऐसा डर- खुद को घरों में कर रहीं कैद

इस चोर से परेशान एक महिला ने बताया कि पुलिस को शिकायत दी है और हम इस चोर को जल्‍द ही अरेस्‍ट होता देखना चाहते हैं। यह लगातार महिलाओं के कपड़ों को चोरी कर रहा है। इस चोर का क्‍या मकसद है? यह तो नहीं मालूम, लेकिन एक डर सा बैठ गया है। हम महिलाएं अकेले छत पर जाने, अपने ही घरों में दरवाजा बंद करते हुए घबराए हुए रह रहे हैं। इस चोर से यह डर है कि कहीं यह किसी महिला पर हमला ना कर दें। कहीं किसी के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए।

15 साल का लड़के का दिखा कारनामा

उल्लेखनीय है कि इसी तरह का मामला कुछ साल पहले राजधानी जयपुर में सामने आया था। एक साथ जुड़े हुए कई घरों की छत से लगातार महिलाओं के अंडर गारमेंट चोरी हो रहे थे। एक मकान मालिक ने छुपकर सीसीटीवी छत पर लगाया तो पता चला कि पास की कॉलोनी में रहने वाला पंद्रह साल का एक किशोर महिलाओं के कपड़े चुराता था और उनके साथ गलत काम करता था।

यह भी पढ़ें-8 साल की मन्नत के बाद पैदा हुआ और 19वें दिन कर दी हत्या, मासूम की मौत रूला देगी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

वायरल वीडियो का कमाल-मिल गया 15 साल से लापता 'लाल', पूर्व सैनिक की इमोशनल कहानी
राजस्थान हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुनवाई छोड़कर भागे वकील और जज