शादी के बाद दुल्हन के अश्लील वीडियो बनाते थे ससुराल वाले, 18 माह बाद हुआ कांड

राजस्थान के अलवर जिले में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने के बाद उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। महिला के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

subodh kumar | Published : Sep 3, 2024 4:06 AM IST / Updated: Sep 03 2024, 11:42 AM IST

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा सुसाइड करने के बाद उसके ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ है। महिला के पीहर पक्ष ने उसके ससुरालवालों पर महिला के अश्लील वीडियो बनाने का मामला भी दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की डेडबॉडी के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने भी इस बात का जिक्र किया है।

2023 में हुई थी शादी 

Latest Videos

किशनगढ़बास पुलिस के अनुसार मामले में मृतक महिला के भाई ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी चचेरी बहन शादी मार्च 2023 को भरतपुर के डीग क्षेत्र के रहने वाले हरीश नाम के लड़के के साथ हुई। शादी में लड़की के परिवार ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया। लेकिन उसके बाद भी ससुराल के लोग उसकी बहन को परेशान करते रहे।

5 लाख रुपए और मंहगी गाड़ी की डिमांड

आरोप है कि महिला का पति हरीश और उसके परिवार के लोग उसकी चचेरी बहन के साथ मारपीट करते और उसे दहेज के लिए बार-बार परेशान भी करते थे। ससुराल के लोग उसे कहते कि 5 लाख रुपए और एक महंगी गाड़ी भी दो। पहले तो महिला ने यह बात अपने घर पर नहीं बताई और सब कुछ सहती रही। लेकिन फिर एक दिन महिला ने यह बात अपने घर वालों को भी बता दी।

अशलील वीडियो बनाकर दी धमकी

पुलिस को दी शिकायत में महिला के भाई ने बताया है कि उसकी बहन को ससुराल के लोगों के द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। जिससे आहत होकर उसकी बहन ने रसोई में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

सुसाइड नोट में लिखा-जान दे रही हूं

वहीं मृतक महिला के पास से जो सुसाइड नोट मिला है उसमें लिखा है कि मैं अपनी जान दे रही हूं। मेरे ससुराल के लोगों ने मुझे मारपीट करके भगा दिया। ससुराल के लोग मेरे गंदे वीडियो भी बनाते थे।मेरी मां की भी इतनी क्षमता नहीं थी कि वह मुझे रख ले। भगवान ऐसा किसी के साथ ना करें जो मेरे साथ किया है।

यह भी पढ़ें - 16 महीने में मालामाल हो गया VDO, पत्नी और रिश्तेदारों को भी बना दिया लखपति

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल