बीवी से नफरत-लेकिन 12 साल की बेटी का काटा गला, क्रूरता की वजह 13 वर्ष पुरानी

Published : Sep 12, 2024, 06:28 PM IST
alwar news

सार

अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी 12 साल की बेटी की हत्या कर दी और फिर खुद भी ट्रक के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। व्यक्ति की पत्नी ने बताया कि वह उसके चरित्र पर शक करता था और मारपीट करता था।

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के बहरोड सदर थाना इलाके में कुछ देर पहले पिता ने 12 साल की बेटी को काट दिया। उसके बाद खुद भी ट्रक टके आगे कूद गया। समय पर लोगों ने उसे बचा लिया, लेकिन उसे गंभीर रूप से चोट आई है । इस पूरे घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है ।

बेटी को मार कर लाश के पास बैठा, फिर चल दिया मरने

थाना अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नरेंद्र जाट नाम के व्यक्ति ने अपनी 12 साल की बेटी विनीता की हत्या कर दी। घटना सवेरे करीब 11:00 की थी । विनीता कमरे में थी, इस दौरान उसके पिता ने उसे मार डाला । कुछ देर लाश के पास बैठा रहा फिर घर से निकलकर बाहर आया और वहां से गुजर रहे एक ट्रक के आगे कूदने की कोशिश की। लेकिन समय रहते लोगों ने उसे पकड़ लिया ।

बीवी ने बताया पति कितना क्रूर क्यों था

बच्ची की और आरोपी की पत्नी सुमन ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 साल पहले बर्डोद निवासी नरेंद्र जाट के साथ शादी हुई। शादी के बाद नरेंद्र उसके चरित्र पर शक करता था। इतना ही नहीं मारपीट भी करता था। कई बार वो मुझे घर से भी निकला चुका था। वह मेरे साथ साथ अपनी बेटी से भी नफरत करता था। करीब 2 महीने पहले भी उसने मारपीट की इस कारण सुमन अपनी 6 साल की बेटी वंशिका को लेकर अपने पिता के घर हरियाणा चली गई । कुछ दिन पहले ही लौटी और यह  घटना हो गई। 

बेटी की हत्या और सुसाइड जाने से पहले लिखा था एक नोट

पुलिस का कहना है जिस समय नरेंद्र ने अपनी बेटी विनीता की हत्या की उस समय परिवार के कुछ लोग भी ऊपर वाली मंजिल में मौजूद थे। लेकिन उन्हें इस हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी । अब पुलिस ने लाश को मुर्दाघर में रखवाया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है । नरेंद्र के पास से एक सुसाइड नोट पर मिला है । जिसमें उसने परिवार से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है।

 

यह भी पढ़ें-MP में पूरे परिवार का एक साथ खौफनाक अंत: अब कोई वंश बढ़ाने वाले भी नहीं बचा

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी