अलवर (Alwar). राजस्थान के अलवर के राजघराने और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी मानविका की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही है। केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी इससे शादी की चर्चा कर रहे हैं। देखिए झलकियां..
इस शादी की चर्चा का सबसे बड़ा मुख्य कारण है कि इससे शादी में पुराने तौर-तरीकों का पूरा ध्यान रखा गया। दुल्हन मानविका ने अपने राजपूती कल्चर में 1 फीट के घुंघट में सात फेरे लिए।
210
राजपूती रीति- रिवाजों को ध्यान रखने के चलते वरमाला भी घुंघट में ही हुई। इसके अलावा इससे शादी में राजस्थान के सभी राजघरानों के सदस्य भी शामिल होने के लिए आए।
310
पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी मानविका की शादी में कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों भाई बहन भी इस शादी में शामिल हुए।
410
पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी मानविका की शादी में कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों भाई बहन भी इस शादी में शामिल हुए।
510
इसके अलावा राजस्थान से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी इस शादी में मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित राजस्थान के करीब 20 से ज्यादा विधायक इस शादी में मौजूद रहे।
610
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शादी में मौजूद रही। उन्होंने इस शादी में जमकर लुत्फ उठाया। इतना ही नहीं राजस्थान में पहली बार यह अनोखी शादी थी जिसमें विरोधी नेताओं ने एक दूसरे के साथ सेल्फी भी ली।
710
अलवर राजघराने के फूल बाग पैलेस में हुई यह शादी बिल्कुल सही तरीके की शादी थी। जिसमें पूरे फूल बाग को ही फूलों से सजा दिया गया।
810
इसके अलावा दूल्हे की बारात विंटेज कार में निकली। विदाई भी विंटेज कारों के जरिए ही हुई। इतना ही नहीं बारात का भव्य स्वागत किया गया। दुल्हन की विदाई भी विंटेज कार में ही हुई।
910
आपको बता दें कि दूल्हा कुंवर अभिजीत सिंह पाली जिले के रोहट ठिकाने के हैं। राजस्थान में हुई इस शाही शादी का खर्च करीब 60 करोड़ से ज्यादा था। इस शाही शादी में राजस्थानी फूड आइटम के अलावा राजस्थान के अतिरिक्त करीब 12 से ज्यादा राज्यों के अलग-अलग पकवान बनाए गए।
1010
शादी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वसुंधरा राजे भी करीब 2 से 3 घंटे तक रुके। हालांकि शादी के शामिल होने आए आम लोगों के लिए कार्यक्रम भी अलग थे।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।