चारों तरफ खड़ी थीं गाड़ियां: लेकिन बेटे चारपाई पर डालकर पिता को अस्पताल ले गए...हुई दर्दनाक मौत

Published : Jan 23, 2024, 11:24 AM IST
 Alwar News

सार

राजस्थान के अलवर जिले में एक शख्स की सड़कों पर लगे जाम के चलते मौत हो गई। बेबस बेटे पिता को चारपाई पर लिटाकर अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन उनकी जब तक सांसे थम चुकी थीं।

जयपुर. पिता को बचाने के लिए बेटों ने जान लगा दी, लेकिन ईश्वर को कपुछ और ही मंजूर था। पिता को बचाने के लिए जाम में फंसे बेटों ने उनकी चारपाई को सिर पर उठा लिया, पैदल ही अस्पताल दौड़ गए, लेकिन कुछ घंटों के बाद पिता की जान चली गई। नजारा राजस्थान के अलवर शहर का है। जहां जाम के कारण इस तरह से जान जाने की घटना सामने आई है। इस मौत के बाद हर कोई स्तब्ध है।

बेटों ने पिता को चारपाई पर लिटाया और पैदल ही अस्पताल ले गए

दरअसल अलवर जिले के बानसूर कस्बे में हरसौरा रोड के चौक पर कल दोपहर बाद जाम के हालत बने हुए थे। इसी दौरान नजदीक ही स्थित पीपली गांव में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग की तबियत बिगड़ गई। बुजुर्ग बद्रीलाल को उनके बेटे एंबुलेंस से लेकर निकले। लेकिन जाम होने के कारण एंबुलेंस कुछ दूरी तक ही जा सकी। उसके बाद बेटों ने पिता को चारपाई पर लिटाया और पैदल ही आगे निकल गए। लेकिन जाम इतना था कि पैदल भी काफी परेशानी से आगे बढ़ पा रहे थे। जबकि घर से नजदीकी अस्पताल सिर्फ पांच सौ मीटर ही दूर था। लेकिन वहां पहुंचने में काफी देर लगी। अस्पताल पहुंचने के पंद्रह मिनट बाद ही बद्रीलाल की सांसे थम गई।

पूरा परिवार पिता की मौत से सदमे में...

बद्रीलाल के बेटे शुभ लाल जाट ने बताया कि जाम अक्सर रहता है यहां। कोई कुछ नहीं करता। हमने पिता को लेकर अस्पताल पैदल ही दौड़ लगा दी, अस्पताल नजदीक था फिर भी जाम के कारण नहीं पहुंच सके। पिता को दस दिन पहले ही छल्ले डले थे। सोमवार दोपहर बाद अचानक दर्द हुआ था। लेकिन जाम के कारण अब वो हमारे बीच नहीं हैं। परिवार सदमे में है। खासतौर पर बेटे..... उनका कहना था कि आखिरी समय में वे बहुत परेशान रहे, हम उनको समय पर अस्पताल नहीं ले जा सके। जीवन भर यह भार अब साथ ही रहेगा।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल