मौत का कोटा: शिक्षानगरी में फिर एक छात्र ने किया सुसाइड, बिहार से इंजीनियर बनने आया था...8 महीने में यह 22वीं मौत

Published : Aug 16, 2023, 01:13 PM ISTUpdated : Aug 16, 2023, 01:30 PM IST
 student suicide in kota

सार

भारत ही नहीं पूरी दुनिया में एजुकेशन हब से मशहूर कोटा सिटी अब मौत का हब बनती जा रही है। जहां छात्र करियर बनाने के सपने लेकर आते हैं और प्रेशर में आकर सुसाइड कर लेते हैं। पिछले 8 महीनों में यह 22वीं मौत हुई है।

कोटा. खबर राजस्थान के कोटा जिले से है। कोटा वह शहर है जहां पर देशभर से छात्र...डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए आते हैं । लेकिन पिछले कुछ महीनो से कोटा में छात्रों पर बढ़ता दबाव उनकी जान ले रहा है।‌ पुलिस और कोचिंग संचालक मिलकर छात्रों की मौत रोकने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी मौते रिकॉर्ड तोड़ रही है । इस साल अब तक 22 छात्रों ने जान दे दी है ।

कोटा में जेईई एग्जाम की तैयारी कर रहा था छात्र

आज सवेरे जिस छात्र की मौत की सूचना मिली वह जेईई एग्जाम की तैयारी कर रहा था। कोटा के महावीर नगर थाना इलाके में किराए के कमरे में रहकर एक कोचिंग से जेईई एग्जाम की तैयारी कर रहे बिहार निवासी वाल्मीकि जांगिड़ ने सुसाइड कर लिया। वह अपने कमरे में मरा हुआ मिला ।18 साल का वाल्मीकि कुछ महीनों पहले ही कोटा आया था । संभव है कल देर रात उसने सुसाइड कर लिया । आज सवेरे जब उसके दोस्त उसे कोचिंग ले जाने के लिए वहां पहुंचे तो उसने दरवाजा नहीं खोला। कोचिंग संचालक को सूचना दी गई तो उसने पुलिस बुलाई और सभी ने मिलकर जब दरवाजा तोड़ा। वाल्मीकि जांगिड़ का शव वहां पड़ा हुआ था ।

कोटा में 25 दिन में यह तीसरा सुसाइड केस

पुलिस ने बिहार में रहने वाले परिवार को सूचना दी है। परिवार बिहार से रवाना हो गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले 25 दिन में यह तीसरा सुसाइड है । कुछ दिन पहले एक किशोर की लाश उसके हॉस्टल में मिली थी। चेहरे पर पॉलिथीन बंधी हुई थी । पुलिस उसे सुसाइड कर जांच कर रही थी , लेकिन परिवार के दबाव के बाद अब इस केस में हत्या की धारा दर्ज की गई है । कोचिंग संचालक और कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

आखिर किस वजह से कोटा में छात्र कर रहे सुसाइड

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में कोटा में लगातार छात्रों की मौत पुलिस और प्रशासन के लिए पहेली बनी हुई है। छात्रों की काउंसलिंग की जा रही है। उन पर पढ़ाई का प्रेशर कम करने के लिए कोचिंग संचालक भी पढ़ाई का पैटर्न बदल रहे हैं , लेकिन उसके बावजूद भी मौतों का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

यह भी पढ़ें-शादी में 25 लाख खर्च... 25 लाख कैश भी दिए, फिर भी क्रूर निकला दूल्हा, हैवानियत कर दुल्हन को मार डाला

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी