11 सालों बाद खुली हवा में सांस लेगे आसाराम, जानें क्यों 7 दिनों की मिली पैरोल?

Published : Aug 13, 2024, 06:36 PM IST
Asaram Bapu

सार

आसाराम बापू के लिए राहत की खबर सामने आई है, जो बीते 11 सालों से जोधपुर सेंट्रल जेल में रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। उन्हें एक बेहद जरूरी कारण की वजह से पैरोल दिया गया है।

आसाराम बापू को मिली पैरोल। जोधपुर सेंट्रल जेल में नाबालिग अनुयायी से रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू (Asaram Bapu) को आखिर 7 दिन की जमानत मिली है। ये बीते 11 सालों में पहली बार है, जब उन्हें जमानत दी जा रही है। बता दें कि कोर्ट ने महाराष्ट्र के पुणे में एक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए पैरोल पर बेल दी है। दरअसल सांस एवं अन्य गंभीर परेशानियों से परेशान आसाराम पिछले 4 दिन से जोधपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन उन्होंने अपनी जमानत याचिका में आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट की बात को शामिल किया। इसी बात पर कोर्ट राजी हो गया।

आसाराम सितंबर 2013 से ही जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद है। उल्लेखनीय है पिछले 11 साल के दौरान सैकड़ों बार कोर्ट में अलग-अलग ग्राउंड पर जमानत याचिका लगाई लेकिन एक बार भी जमानत को स्वीकार नहीं किया। हेल्थ इश्यू आने के बाद जेल में ही इलाज किया गया और गंभीर बीमारियां होने पर जोधपुर एम्स अस्पताल में कड़ी पुलिस सुरक्षा में भर्ती किया गया।

जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर भक्तों का हुजूम

बता दें कि  25 अप्रैल 2018 को पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग अनुयायी से रेप और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। देश-विदेश से आने वाले उनके भक्त और अनुयायी गुरु पूर्णिमा के समय बड़ी संख्या में जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर जमा होते हैं। किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जाती।  ऐसे में दीवारों को ही गुरु मानते हुए  लोग पूजा पाठ करते हैं। तिलक लगाते हैं और छूकर माथा टेकते हैं। इतना ही नहीं आसाराम को पैरोल देने के लिए कई बार उनके अनुयायी प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: जब थाने जा पहुंचे मंत्री, जयपुर पुलिस को सेना के जवान को नंगाकर पीटना पड़ा भारी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
टोंक में तेंदुए का आतंक! शराब की दुकान में घुसकर किया हमला, देखिए खौफनाक VIDEO