लोकसभा चुनाव से पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने निकाली इस सीट की पर्ची, जानिए फिर क्या हुआ

Published : Apr 09, 2024, 11:53 AM IST
Baba Bageshwar Pandit Dhirendra Shastri

सार

बाबा बागेश्वर यानि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को देश में पर्ची वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। इस समय वह जोधपुर में दरबार लगा रहे हैं। जहों उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर एक सीट की पर्ची निकाली।

जोधपुर. राजस्थान में जोधपुर सीट लोकसभा चुनाव को लेकर हॉट सीट बनी हुई है। यहां से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भाजपा के प्रत्याशी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता उनके समर्थन में यहां सभा कर चुके हैं। अब तो नव संवत्सर के मौके पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री जोधपुर क्षेत्र पहुंचे हैं। जिन्हें देश में पर्ची वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है।

बाबा बागेश्नर ने जोधपुर सीट को लेकर पर्ची निकाली

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी स्वागत किया। उन्होंने जोधपुर सीट को लेकर पर्ची निकाली और कहा कि भारत आगे जा रहा है। कालांतर में जोधपुर में भी जय-जय होगी। आपको बता दे कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बाड़मेर, जोधपुर क्षेत्र में हनुमंत कथा जैसे कार्यक्रम करने के लिए आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि धर्म से राजनीति चलती है। राजनीति से धर्म नहीं। मैं सनातन धर्म के लिए जीने वाला व्यक्ति हूं। सनातन का मतलब विश्व का कल्याण होना चाहिए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिए बड़े संकेत

वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि अब बहुत जल्द माखन मिश्री खाएंगे क्योंकि अब हमारे ठाकुर जी विराजमान होंगे। आपको बता दे कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री राजस्थान में पहले भी कई दरबार लगा चुके हैं। इसके अलावा वह राजस्थान में कई बार हनुमंत कथा के कार्यक्रम भी कर चुके हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी