बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नहीं लगेगा दरबार, 29 मई से शुरु होनी थी हनुमंत कथा

Published : May 27, 2024, 04:03 PM IST
bageshwar dham

सार

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार जयपुर में नहीं लगेगा। क्योंकि भीषण गर्मी के चलते आयोजन समिति ने बड़ा फैसला लिया है। अच्छी बात यह है कि ये आयोजन गर्मी कम होते ही किया जाएगा। जिसकी तारीख भी जल्द घोषित कर दी जाएगी।

जयपुर. भीषण गर्मी और लू के कारण बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन फिलहाल कुछ दिनों के लिए कैंसिल कर दिया है। ताकि इस भीषण गर्मी से लोगों को बचाया जा सके। चूंकि बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में दूर दूर से भक्त आते हैं। ऐसे में उन्हें गर्मी के कारण किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसलिये ये बड़ा फैसला समिति द्वारा लिया गया है।

29 मई से शुरु होने वाला थी कथा

राजस्थान के जयपुर में लालचंदपुरा निवारू रोड पर 29 मई से 1 जून तक आयोजित होने वाली बागेश्वरधाम सरकार का चार दिवसीय कार्यक्रम हनुमान ग्राम सेवा समिति द्वारा स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम अब कुछ दिन बाद होगा जिसकी घोषणा समिति द्वारा जल्द ही की जाएगी।

भीषण गर्मी और लू के चलते लिया फैसला

मुख्य आयोजक सीताराम यादव ने बताया कि इस समय जयपुर सहित पूरा प्रदेश प्रचंड लू एवं भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे में प्रशासन एवं सरकार द्वारा भी लोगों को बिना काम घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही है। इसी कारण इस विशाल आयोजन को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। यादव ने कहा कि कार्यक्रम की अगली तिथि की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी।

श्रद्धालुओं के हित में नहीं फिलहाल ये आयोजन

संयोजक राजेन्द्र खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश की धर्म परायण जनता पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन करने के लिए अति उत्सुक है। लेकिन भयंकर गर्मी और लू के दौर में ऐसा विशाल आयोजन करना श्रद्धालुओं के हित में उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें : खाटू श्याम की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, मंदिर जाने से पहले जरूर दें ध्यान

जल्द ही घोषित होगी नई तारीख

उल्लेखनीय है कि जयपुर के निवारू रोड स्थित लालचांदपुरा में बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम 29 मई से 1 जून तक होना था। इस चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा, हनुमंत कथा, दिव्य दरबार और 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ होना था। लेकिन भीषण गर्मी के कारण यह कार्यक्रम अब कुछ दिन बाद आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : जहां गर्मी से हो रही लोगों की मौत, वहां ये शख्स कर रहा नेक काम

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच