राजस्थान में प्रेमी की शादी में पहुंची प्रेमिका ने कर दिया कांड: हाथ जोड़ता रहा दूल्हा...बोला-छोड़ दो गलती हो गई

Published : May 29, 2023, 01:27 PM IST
News of Bandra city in Rajasthan

सार

राजस्थान के बांरा शहर में 26 मई को हुए सामूहिक विवाह समारोह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वयारल हो रहा है। जहां एक एक जोड़ा फेरे लेने ही वाला था कि इसी दौरान एक लड़की पहुंची और लाखों लोगों के सामने दूल्हे की खिचांई कर डाली।

बांरा. राजस्थान के बांरा शहर में 26 मई को हुई शादी का विश्व कीर्तीमान बन गया। यहां पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के पदाधिकारियों ने शादी कराने वाले आयोजकों को विश्व कीर्तीमान के दस्तावेज सौपें। उनका कहना था कि दुनिया में ऐसी शादी आजतक नहीं हुई है। दरअसल इस शादी में 2222 जोड़ों ने एक साथ फेरे लिए और बड़ा आयोजन रखा गया। लेकिन कुछ अव्यवस्थाएं भी फैली। जिन्हें लेकर आयोजकों की सोशल मीडिया पर खिंचाई भी हो रही हैं।

बांरा का ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

बांरा शहर के इस आयोजन को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल एक जोड़ा फेरे लेने ही वाला था कि इसी दौरान एक लड़की... दूल्हे को तलाश करते हुई वहां आ पहुंची। उसके बाद उसने हंगामा कर दिया। फेरे कराने वाले पंडित को धमकी दे दी कि अगर फेरे कराए तो वह यहीं जान दे देगी। पंडित जी ने फेरे रोक दिए। उसके बाद लड़की ने हंगाम किया। लड़की ने कहा कि यह दूल्हा मेरी प्रेमी है। हम दोनो कई साल से रिलेशन में है। इसने कहा था कि शादी करेगा, लेकिन अब यह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। ऐसा नहीं होगा।

दुल्हन ने घूंघट उयाया और फिर दूल्हे पर बरस पड़ी....

लड़की ने कहा कि अगर प्रेमी दूसरी लड़की से शादी करता है तो आज यहां पर हंगामा होगा और किसी ने किसी हत्या जरूर होगी। विवाद बढ़ा तो दुल्हन ने भी घुंघुट उठा लिया और अपने दूल्हे पर ही बरस गई। दूल्हा दोनो को शांत करने की कोशिश करता रहा। बाद में जैसे तैसे शादी हुई। प्रेमिका ने धमकी दी कि वह पुलिस थाने केस दर्ज कराने जा रही है। फेरे लेने के तुंरत बाद तू जेल जाएगा। इस विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल