राजस्थान में एक और शादी की चर्चा: बहन के मायरा भरने 30 बैलगाड़ियां लेकर आए भाई, इतना कैश दिया कि दंग रह लोग

Published : May 29, 2023, 11:21 AM IST
Unique wedding in Rajsamand

सार

राजस्थान में शादी हो और मायरा की चर्चा ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जहां भाई अपनी बहन का मायरा भरने के लिए लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर जाते हैं। लेकिन राजसमंद में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां भाई 30 बैलगाड़ियां लेकर पहुंचा था।

राजसमंद. शादियों के लिए चर्चा में रहने वाला राजस्थान फिर से चर्चा में है। इस बार शादी हुई है राजसमंद जिले में। शादी अभी होनी है, लेकिन शादी से पहले चार भाईयों ने मिलकर जो मायरा भरा है वह चर्चा बना हुआ है। ठेठ देसी अंदाज में बहन के घर पहुंचे भाईयों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मायरा भरने आए भाई गाड़ियों या कारों में नहीं ठेठ देसी अंदाज में बैलगाड़ियों पर आए तो नजारा अलग ही हो गया। तीस से ज्यादा बैलगाड़ियों में लाखों रुपयों के जेवर, लाखों रुपए कैश और अन्य जरूरी सामान बहन के लिए लेकर आए तो देखने वालों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना था कि भाईयों ने पुराने जमाने की याद दिला दी।

राजसमंद में यह अनोखा दृश्य देख लोग हो गए भावुक

दरअसल राजसमंद जिले में रेलमगरा इलाके में रहने वाले गाडरी समाज की प्रेमी बाई की बेटी की शादी होनी है। शादी से पहले मायरा भरने के लिए चार भाई आए। प्रेमी बाई ने इस बारे में पहले ही अपने पिता भूरालाल को सूचना भेजी थी। उसके बाद नाथूलाल के चार बेटे अपनी बहन के यहां मायरा लेकर रवाना हुए। भूरालाल के बेटे शंकर, शंभू और अन्य दो भाईयों और नजदीकी रिश्तेदारों के परिवार ने तीस बैलगाड़ियों को मायरे के लिए सजाया। पांच किलोमीटद दूर स्थित बहन के घर जाने के लिए बैलों को चुना गया। इन बैलगाडियों में ही लाखों रुपयों का सोना चांदी, लाखों रुपए कैश और कीमती कपड़ों के साथ ही उपहार भरे हुए थे। कुछ घंटों में भाई मायरा लेकर अपनी बहन प्रेमी बाई के यहां पहुंचे तो बैलगाड़ियां आती देख गांव वाले दंग रह गए। बाद में खूब आवभगत के बीच बहन और भाईयों की आंखे नम हो गई।

भाइयों के प्यार ने राजस्थान की पुरानी परंपरा की याद दिला दी

ग्रामीणों ने कहा कि पुरानी परपंराओं और रीत रिवाज को याद कराने का यह शानदार मौका था। प्रेमी बाई के भाई जिस तरह से गांव में मायरा लेकर आए ऐसा मायरा आज तक नहीं भरा गया। हांलाकि परिवार ने जेवर और कैश के बारे में जानकारी साझा नहीं की।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी