4 दोस्तों ने नाबालिग का दो महीने तक रोज किया रेप, ऐसी दरिंदगी की लड़की की मौत हो गई...

Published : May 29, 2024, 10:47 AM IST
Banswara News

सार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाली दरिंदगी की खबर है। जहां चार दोस्तों ने एक नाबालिग के साथ दो महीने तक रोज बारी-बारी रेप किया। अब मासूम की मौत हो गई है। दरिंदे बच्ची का घर से किडनैप कर लेकर गए थे। जिसे राजस्थान से गजुरात गायब हो गए।

बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाश एक 16 साल की नाबालिग लड़की को घर से उठाकर ले गए। बदमाशों ने 2 महीने से ज्यादा उस लड़की को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गैंगरेप किया। जब लड़की की स्वास्थ्य हालत ज्यादा खराब होने लगी तो उसे घर पर छोड़कर चले गए। लेकिन अब उस लड़की की मौत हो चुकी है।

बांसवाड़ा के पाटन थाना क्षेत्र की है यह घटना

पूरी घटना बांसवाड़ा के पाटन थाना क्षेत्र की है। यहां सुबह 9 बजे नाबालिग की मौत हुई जो 4 दिन तक अस्पताल में एडमिट थी। मामले में परिवार ने पुलिस में शिकायत भी दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 महीने पहले मासूम का घर से किया था किडनैप

नाबालिग के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि कुशलगढ़ कस्बे के नजदीक गांव का रहने वाला राहुल कटारा और उसके चार साथी करीब 2 महीने पहले उनकी बेटी को किडनैप करके ले गए और फिर उसे बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। जब बेटी की स्वास्थ्य हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो यह सभी नाबालिग बेटी को घर के पास छोड़कर चले गए।

दरिंदे दोस्त मासूम को राजस्थान से गुजरात ले गए

हालांकि इस बार नाबालिग के पिता ने उनका पीछा भी किया लेकिन फिर भी बदमाश फरार हो गए। वहीं इलाज के लिए बेटी को अस्पताल ले जाया गया तो वहां से उसे अजमेर रेफर कर दिया गया पूर्ण ग्राम जहां सुबह डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी को लेकर कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया था। आरोपी नाबालिग को अपने साथी गुजरात लेकर गए। वही उस नाबालिग के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं मिला है। फिलहाल अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं संजय महार? IRGC की कार्रवाई में फंसा भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर
दिल्ली के रेपिस्ट की खौफनाक क्राइम कुंडली : दोस्त की पत्नी से रेप के बाद IRS अधिकारी की बेटी की हत्या