राजस्थान में धरतीपुत्र का कमाल: 51 ट्रैक्टर के साथ दुल्हन लेने निकला दूल्हा...नजारे ने जीत लिया दिल

Published : Jun 13, 2023, 07:22 PM IST
Barmer farmers son became groom took wedding procession on 51 tractors

सार

राजस्थान के बाड़मेर में एक किसान ने अपने बेटे की अनोखे अंदाज में शादी की। वह बेटे की बारात यानि दुल्हन को लेने के लिए 51 ट्रैक्टर एक साथ निकले। जिसने भी धरतीपुत्र का यह नजारा देखा वो देखता रह गया।

बाड़मेर. राजस्थान में होने वाली शाही शादियां हमेशा चर्चा में रहती है। यहां के लोग शादियों में करोड़ों अरबों रुपए खर्च कर देते है। इसी अब राजस्थान में एक ग्रामीण क्षेत्र में हुई शादी चर्चा में है। इस शादी में कोई करोड़ों रुपए का खर्चा नहीं आया है लेकिन इसमें जिस अंदाज में दूल्हे की बारात चली उसे देखकर हर कोई दंग रह गया क्योंकि दूल्हा किसी जोड़ियां ऊपर बैठकर नहीं बल्कि ट्रैक्टर पर अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर रवाना हुआ। करीब 11 किलोमीटर के इस सफर में हर कोई इस बारात को देखता रह गया।

बाड़मेर के किसान ने की अनोखी शादी

दरअसल बाड़मेर के गुडामालानी क्षेत्र में रहने वाले प्रकाश चौधरी की शादी रोली गांव की ममता के साथ हुई। घर से करीब 11 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए सभी बाराती 51 ट्रैक्टर पर रवाना हुए। करीब 200 बाराती इन ट्रैक्टरों में सवार थे। दूल्हे के पिता ने बताया कि परिवार हमेशा से खेती बाड़ी का काम करता आ रहा है। हमारे लिए तो ट्रैक्टर ही हमारी पहचान है जब मेरी शादी हुई थी तब एक ट्रैक्टर के बरात गई थी। इसीलिए सोचा कि क्यों न बेटे की शादी में एक नहीं बल्कि 51 ट्रैक्टर के साथ बारात निकालूं।

राजस्थान में ट्रैक्टर को कहते हैं धरतीपुत्र

इस शादी में निकली बारात के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। वही आपको बता देगी दे कि केवल दूल्हा और दूल्हे के पिता ही नहीं बल्कि उनके दादा की बारात ऊंट पर है थी। दूल्हे के परिवार का कहना है कि राजस्थान में ट्रैक्टर को धरतीपुत्र माना जाता है। इसलिए बारात इसपर निकाली गई। इसके पहले भी राजस्थान में ऐसे कई मामले सामने आते हो जब दूल्हे की बारात ऊंट गाड़ी और बैलगाड़ी पर निकाली गई हो।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल