राजस्थान से दुखद खबर: टीचर और स्टूडेंट को जीत के बाद मिली मौत, खौफनाक था वो मंजर

Published : Sep 24, 2023, 10:04 AM IST
barmer news

सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक बेहद दुखद खबर है। जहां स्कूल के छात्रों की टीम टूर्नामेंट जीतकर वापस से लौट रही थी, लेकिन बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें एक छात्र और प्रिंसिपल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क किनारे खड़े ट्रक को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों के बीच हुई यह टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें एक छात्रा और स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई जबकि बस में बैठे हुए करीब 20 स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया तो वहां से तीन स्टूडेंट को जोधपुर रेफर कर दिया गया। पूरी घटना बाड़मेर के भारतमाला रोड की है।

जीतने के बाद प्रिंसिपल ने स्टेटस भी लगाया था जो अब वायरल हो रहा

बाड़मेर पुलिस ने बताया कि स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल की टीम रानीवाड़ा में टूर्नामेंट जीतकर वापस से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में भारत माला रोड पर सहेलाऊ गांव में स्कूल बस के ड्राइवर को सड़क के किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और बस सीधे ट्रक से जा टकराई। पुलिस के बस में कुल 29 लोग सवार थे। दिन में 24 लड़कियां, तीन टीचर एक प्रिंसिपल और ड्राइवर था। टूर्नामेंट जीतने के बाद स्कूल प्रिंसिपल ने स्टेटस भी लगाया था जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मोहम्मद इब्राहिम और छात्रा समीना की मौत

घटना में प्रिंसिपल मोहम्मद इब्राहिम और छात्रा समीना की मौत हो गई। वही तीन लड़कियों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। घायल हुए स्टाफ ने बताया कि सभी छात्राएं जालौर में क्लस्टर स्तरीय बैंड टूर्नामेंट खेलने के लिए स्कूल बस में सवार होकर गई थी जहां 5 जिलों की टीम ने हिस्सा लिया इनमें इसी स्कूल में शानदार प्रदर्शन किया और फर्स्ट रैंक हासिल कर ली। यही टीम 12 अक्टूबर को उदयपुर में होने वाले स्टेट लेवल के कंपटीशन में भी हिस्सा लेती।

स्कूल बस की सभी सीट खून से सनी हुई थीं

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि टक्कर होने के बाद एक बार तो उन्होंने सोचा कि बस में सवार कोई भी नहीं बच पाएगा लेकिन जैसे ही धुआं हटा तो सभी लोग वहां पहुंचे और फिर एक-एक कर घायलों को निकलना शुरू किया। स्कूल बस की सभी सीट खून से सनी हुई थी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी