राजस्थान के परिवार का अनोखा प्रेम: पति के बाद पत्नी की मौत, बेटा भी चल बसा

Published : Jul 21, 2024, 01:48 PM ISTUpdated : Jul 21, 2024, 02:10 PM IST
bhilwara NEWS

सार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक परिवार में आपसी स्नेह की वजह से तीन सदस्यों की मौत एक दिन के अंदर हो गई। उप सरपंच सत्यनारायण सोनी की खेत में काम करते समय मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई। पूरा मामला बडलियावास थाना इलाके का है।

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रहने वाले इस परिवार में आपस में इतना स्नेह था कि एक की मौत के बाद परिवार के दो अन्य सदस्यों ने भी दम तोड़ दिया। मुखिया की मौत के बाद पत्नी की तबियत बिगड़ी, मां को संभालते हुए बेटा भी सदमे में आ गया और उसने भी दम तोड़ दिया। मामला भीलवाड़ा जिले के बडलियावास थाना इलाके का है। परिवार के लोग तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।

खेत पर काम करते हुए बीमार हुए थे पिता, अस्पताल में मौत

पुलिस ने बताया कि कस्बे में रहने वाले उप सरपंच सत्यनारायण सोनी कल शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबियत बिगडी और वे बेहोश हो गए। परिवार ने अस्पताल में भर्ती कराया तो देर रात अस्पताल में मौत हो गई। इस दौरान पत्नी ममता को इसकी जानकारी नहीं दी गई। आज सवेरे जब ममता को परिवार के ही किसी सदस्य से जानकारी मिली तो ममता भी बीमार हो गई और उनको अस्पताल ले जाया गया। ममता ने भी दम तोड़ दिया। माता और पिता की मौत से दुखी 19 साल के बेटे आशुतोष ने भी अस्पताल में प्राण त्याग दिए। पुलिस ने कहा कि तीनों की मौत के बाद अब पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत कैसे हुई, फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

परिवार के सदस्यों ने कहा पत्नी को सदमा लगा, बेटा भी निढाल हुआ

सत्यनारायण सोनी के भतीजे सुनील सोनी ने बताया कि चाचा खेत पर मक्का की बुआई कर रहे थे। उनकी तबियत बिगडने के बाद चाची और भाई की भी तबियत खराब हो गई। हम एक के बाद एक सभी को अस्पताल ले जाते रहे। पता नहीं था कि तीनों ही वापस नहीं लौटेंगे। 19 साल के आशुतोष तो किसी भी तरह की कोई बीमारी भी नहीं थी। ना ही चाचा और चाची को कोई पुरानी बीमारी थी।

यह भी पढ़ें-बूंदी का भयानक दृश्य: सांप की इन मासूम भाई-बहन से क्या दुश्मनी, दोनों की मौत

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी