भीलवाड़ा से बड़ी खबर: लड़की से गैंगरेप कर भट्ठी में जिंदा जलाने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Published : Aug 04, 2023, 09:26 AM ISTUpdated : Aug 04, 2023, 02:12 PM IST
bhilwara accused

सार

राजस्थान के भीलवाड़ा में बकरी चराने गई नाबालिग से गैंगरेप और हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी कान्हा, कालू, संजय और पप्पू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

राजस्थान। भीलवाड़ा में बकरी चराने गई लड़की से गैंगरेप कर जिंदा भट्ठी में झोंकने के मामले में पुलिस का बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोटड़ी थाना पुलिस ने मामले में नाबालिग के साथ गैंगरेप औऱ हत्या के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया कि पुलिस आरोपी कान्हा, कालू, संजय और पप्पू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बकरी चराने गई थी बालिका

भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना क्षेत्र के नरसिंहपुरा गांव में बकरी चराने के लिए गई 14 साल की लड़की के साथ दरिंदों ने हैवानियत की हद पार कर दी। दरिंदों ने लड़की के साथ बुरी तरह से गैंगरेप किया और बाद में बेसुध होने पर उसे जलते भट्ठे में झोंक दिया। घटना के बारे में लोगों को पता चला तो उनकी रूह कांप गई। इस कदर हैवानियत गांव वालों ने शायद कभी देखी न होगी। 

ये भी पढ़ें. भीलवाड़ा में दरिंदगी की इंतहा: नाबालिग लड़की को रेप के बाद भट्टी में जिंदा जलाया, माता-पिता को नसीब हुईं सिर्फ हड्डियां

रातभर तलाश करते रहे परिजन

बुधवार शाम को बकरी चराने गई 14 साल की बेटी अंधेरा होने के काफी देर बाद तक नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। बेटी की तलाश शुरू की तो उसका कहीं कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। रात भर तलाश के बाद जब परिजन और अन्य लोग गांव के बाहर पहुंचे तो वहां एक भट्टी सुलगती मिली तो लोगों को शक हुआ। 

ये भी पढ़ें. भीलवाड़ा रेपकांड: महिला सांसदों का गहलोत पर हमला, कहा- रेप कर भट्ठी में झोंक दी जा रहीं बेटियां, इससे शर्मनाक कुछ नहीं

भट्ठी में जलती मिली बेटी की लाश

जब भट्ठी में देखा गया तो उसमें लड़की जलती हुई मिली। लड़की पूरी तरह ले जल चुकी थी, बस हड्डियां ही बचीं थी। मां ने बेटी के हाथ में चांदी के कड़े और वहां पड़ी चप्पल देखकर पहचान की। बेटी के साथ हैवानियत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार बेसुध हो जा रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की। 

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ

कोटड़ी थाना पुलिस ने भीलवाड़ा रेप और हत्या मामले में चार आरोपियों कान्हा, कालू, संजय और पप्पू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी आदर्श सिद्धू ने कहा है कि चारों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच