
बीकानेर. राजस्थान में बीकानेर से बड़ी खबर है। बीकानेर में एसपी और लोकल पुलिस की टीम ने बीती रात एक गैंगस्टर को गोली मार दी। इनामी गैंगस्टर दीपक उर्फ दीपू को कई महीनों से पुलिस तलाश कर रही थी। जैसे ही वह नजर में आया उसे घेर लिया, उसने पुलिस पर फायर किया तो पुलिस ने उसे ठोक दिया। उसे गोली मार दी गई। कमर के नीचे पैरों में गोली लगी है और बाद में उसने पुलिस ने ही अस्पताल में भर्ती कराया है। हालात उसकी स्थिर बनी हुई है। बीकानेर जिले की सैरूणा थाना पुलिस केस की जांच कर रही है।
पुलिसकर्मी की रिवाल्वर गन प्वाइंट पर लिया
बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि दीपक उर्फ दीपू सात हजार का इनामी था। काफी केस थे उस पर बीकानेर के कई थानों में। पता चला कि वह काली पहाड़ी इलाके में देर रात देखा गया है। पुलिस टीमों ने उसे वहां घेर लिया और उसे सरेंडर करने को कहा। उसने सरेंडर भी कर दिया। लेकिन जब उसे थाने लेकर आ रहे थे तो उसने सुनसान रास्ते में पुलिस की जीप रुकवाई। कहा कि उसे टॉयलेट जाना है। जैसे ही वह जीप से उतर रहा था तो नजदीक ही बैठे एक पुलिसकर्मी की रिवाल्वर उसने छीन ली। पुलिस वालों को तुरंत उसने गन प्वाइंट पर ले लिया।
फिल्मी अंदाज में पुलिस पर की दनादन फायरिंग
पीछे होकर वह भागने लगा तो पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे सरेंडर करने की की चेतावनी दी। उसने पुलिस की रिवाल्वर से फायर कर दिया, पुलिसकर्मी बच गए लेकिन पुलिस टीम ने उसके पैर को ऐम कर उसे गोली मार दी। वह दर्द से बिलबिलाता वहीं गिर गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। अस्पताल मे भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।